
एटा। बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड ने अभियान शुरू कर दिया है। इसी के तहत शनिवार को सकीटक में बिजली विभाग ने चेकिंग अभियान चलाया। बिजली विभाग के इस अभियान से बिजली चोरों के होश उड़ गए। विभाग ने बिजली चोरी करते हुए पकड़े जाने पर छह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
चला अभियान
अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्युत विभाग की टीम ने सकीट के विभिन्न मुहल्लों में चेकिंग की। बिजली विभाग द्वारा की गई इस अचानक कार्रवाई से लोगों के होश उड़ रहे। बड़ी संख्या में लोग ऐसे पाए गए, जिनके बिल बकाया होने पर कनेक्शन काट दिए गए हैं, लेकिन उनके द्वारा अवैध रूप से कटिया डालकर बिजली का उपयोग किया जा रहा था।
इनके खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
बिजली विभाग की इस कार्रवाई में सतीश चंद्र पुत्र रामबक्स निवासी मुहल्ल्ला पोस्तीखाना, भगवान दास पुत्र जयवीर सिंह निवासी शेखपुरा, रामरहीस पुत्र मांगूलाल निवासी कुल्ला चौराहा, रामगोपाल पुत्र पनवेश्वरी निवासी शेखपुरा, रामेश्वरी देवी पत्नी सुरेंद्र निवासी शेखपुरा, इरफान पुत्र जलालुद्दीन निवासी मुहल्ला काजी के यहां केबिल में कट लगाकर बिजली चोरी करते पकड़े गए। अवर अभियंता वीरेंद्र सिंह ने इन सभी के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।