एटा

कब्रिस्तान पर भी अवैध कब्जा, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी, पुलिस से बचाने की गुहार, देखें वीडियो

दबंगों भू-माफियाओं ने कब्रिस्तान पर किया कब्जा, विरोध करने वाले दहशत में।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Jul 2019, 10:35 AM IST
Illegal occupation
Illegal occupation

एटा। जनपद एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्रिस्तान पर कब्जा करने का मामला सामने आया है। कब्जे का विरोध करने पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा लोगों को जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद लोग दहशत में आ गए हैं। दहशत में लोग एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आप बीती एसपी क्राइम को सुनाई।

जान से मारने की धमकी
पीड़ित नैन्शे खान ने बताया कि अपनी और अपने परिवार की सलामती को लेकर एसएसपी से अपनी जान की गुहार लगाई है। दबंगों द्वारा कब्रिस्तान की जमीन पर जबरन कब्जा करने की घटना के बाद दबंगों के खिलाफ प्रार्थनापत्र दिया। उन्होंने कहा कि दबंग जान से मारने की धमकी देते हैं। उनके खिलाफ कोई कार्र्वाई नहीं हो रही है।

नहीं होने दंगे अवैध कब्जाः पुलिस क्षेत्राधिकारी
इस पूरे मामले में सीओ सदर वरुण कुमार का कहना है कि दो दिन पूर्व कब्रिस्तान पर दबंग भूमाफियाओं द्वारा कब्जा किए जाने का प्रयास किया गया था।इसके बाद पुलिस के पहुंचने के बाद दबंग वहां से फरार हो गये थे। फिलहाल पुलिस और राजस्व टीम को भूमि के पैमाइश के लिए लगा दिया गया है। कब्रिस्तान की जमीन पर अवैध कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। वही कब्रिस्तान पर कब्जा कर रहे आरोपियों के खिलाफ धारा 151 की कार्यवाही की गई है। राजस्व टीम द्वारा पैमाइश के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्यवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All