एटा

यूपी के इस जिले में सामने आया दिल दहला देने वाला मामला, हैवान पति ने पत्नी व दो मासूम बच्चियों को जिंदा जलाकर उतारा मौत के घाट

पति ने पत्नी, डेढ़ वर्षीय बेटी और तीन वर्षीय बेटी को एक साथ बांधकर कमरा बंद कर दिया और आग लगा दी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 13 Jun 2019, 2:06 PM IST
1
murder

एटा। जिले में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी और दो मासूम बच्चियों को एक साथ बांधकर एक कमरे में बंद किया और जिंदा आग के हवाले कर दिया। इस दौरान उसने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया था ताकि वे चिल्ला न सकें। सुबह गांव के लोगों ने धुआं उठता देख पुलिस को जानकारी दी।

मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव उज्जेपुर का है। बताया जा रहा है कि यहां का रहने वाला अवधेश दिल्ली में रहता है। वो तीन दिन पहले ही गांव आया था। इस दौरान मृतका का भाई उसे उसके गांव से वहां छोड़ने आया था। आरोप है कि इसके बाद ही अवधेश ने मारपीट कर बुधवार को घटना को अंजाम दिया। अवधेश ने पत्नी कांति देवी, डेढ़ वर्षीय बेटी अलखिया और तीन वर्षीय बेटी आशी को बांधकर कमरे में बंद किया और आग लगा दी। सुबह जब गांव के लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो अनहोनी की आशंका से पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने जब मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला तो तीनों शव बुरी तरह जल चुके थे। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में रिश्तेदारी व अन्य ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Updated on:
13 Jun 2019, 2:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All