एटा

लव जिहाद की शिकार इस युवती पर जो बीता, वो जानकर आपका दिल दहल जाएगा, जानिए इस पीड़िता दर्द भरी कहानी

मुस्लिम युवक ने हिंदू युवती को प्रेमजाल में फंसाया, शारीरिक शोषण किया, धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया, फिर फोन पर तीन तलाक दे दिया।
2 min read
• •
Updated: 2 Oct 2018, 1:43 PM IST
yuvti
yuvti

एटा। जिले में लव जिहाद का मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम युवक ने शादी का झांसा युवती को प्रेम जाल में फंसाया। उससे जबरन शारीरिक संबन्ध बनाए। युवती का आरोप है कि उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया। जब वो गर्भवती हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में उसे तीन तलाक दे दिया। घटना से आहत पीड़िता एसएसपी कार्यालय पहुंची और आप-बीती सुनाई जिसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के कर कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया है।

ये है मामला
कोतवाली नगर के नगला पोता की रहने वाली युवती के मुताबिक मोहम्मद साजिद नाम के युवक ने शादी का झांसा देकर युवती को प्रेम के जाल में फंसा लिया, उससे जबरन शारीरिक संबन्ध बनाए। जब पीड़िता ने उससे शादी की बात कही तब साजिद ने इंकार कर दिया था। इसके बाद युवती ने वर्ष 2017 में उसके खिलाफ कोतवाली नगर में मामला दर्ज करा दिया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक और उसके परिजन युवती पर केस वापस लेने के लिए दबाव बनाने लगे। उसके भाई को जाने से मारने की धमकी तक दी। जिससे डरकर युवती ने केस वापस ले लिया। दोनों के बीच किसी तरह समझौता कराया गया। इसके बाद धर्म परिवर्तन की शर्त पर निकाह करने के लिए कहा गया। जब युवती ने मना किया तो उससे निकाह के लिए मना कर दिया गया। मजबूरन युवती को धर्म परिवर्तन के लिए तैयार होना पड़ा, इसके बाद दोनों का निकाह करवा दिया गया।

पीड़िता के अनुसार निकाह के बाद से ही युवक और उसके परिजन युवती को तंग करने लगे थे। वे उसके साथ मारपीट करते थे। पीड़िता द्वारा दी गयी तहरीर में कहा गया है कि आरोपी साजिद उसे नशे की गोलियां खिलाया करता था। 28 सितम्बर को नशीला पदार्थ खिलाकर साजिद उसे बस अड्डे पर छोड़कर फरार हो गया। होश में आने के बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और सारी बात बतायी। जब उसके परिजनों ने साजिद के घर जाकर पंचायत जोड़ी तो युवक ने उसे तीन बार तलाक-तलाक कहकर तलाक दे दिया। पीड़िता की तहरीर के अनुसार वो मामले की शिकायत करने कोतवाली नगर गई, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया। इसके बाद युवती एसएसपी कार्यालय पहुंची और तहरीर देकर आरोपी मुस्लिम युवक के खिलाफ मामला दर्ज करके कठोरतम कार्रवाई की बात कही। इसके बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने मामले की जांच के बाद आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Published on: