एटा

एटा में नौ साल की मासूम से रेप के बाद हत्या

रिश्तेदार के घर शादी समारोह में शामिल होने गई थी बच्ची। हलवाई का काम कर रहे युवक ने दिया वारदात को अंजाम।
2 min read
• •
Updated: 20 Apr 2018, 1:57 PM IST
rape
rape

एटा। आठ साल की मासूम के साथ रेप के बाद हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि जिले में ऐसा ही एक अन्य मामला उजागर हुआ है। शादी समारोह में शामिल होने गई एक नौ वर्ष की मासूम को एक युवक ने पहले अपनी हवस का शिकार बनाया फिर उसकी हत्या कर दी। मासूम के साथ रेप के बाद हत्या की घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गयी। मामला थाना अलीगंज क्षेत्र के केल्ठा का है।

शादी समारोह में हलवाई का काम करता है आरोपी युवक
थाना अलीगंज क्षेत्र के केल्ठा में नौ साल की मासूम अपने माता पिता के साथ चाचा के घर शादी समारोह में शामिल होने आयी थी। समारोह में हलवाई का काम करने का काम पिंटू नामक युवक को सौंपा गया था। काम पूरा करने के बाद पिंटू घर आया और उसने पीने के लिए पानी मांगा। जब मासूम उसे पानी देने के लिए आयी, तभी वो बहलाकर उसे अपने साथ ले गया और बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान बच्ची बेहोश हो गई तो दरिंदा घबरा गया। उसे लगा कि कहीं उसकी पोल न खुल जाए, लिहाजा उसने बच्ची की हत्या कर दी।

तनाव को देखते हुए गांव में फ़ोर्स किया तैनात
पुलिस ने आरोपी पिंटू को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में घटना से तनाव को देखते हुए आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए है। गांव में कई थानों का फ़ोर्स मौके पर तैनात कर दिया गया है। ताकि गांव में कोई अनहोनी घटना नहीं हो। फिलहाल पुलिस ने अलीगंज थाने में मृतक लड़की के परिजनों की तहरीर पर आईपीसी की धारा 302, 376 और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अलीगंज थाना क्षेत्र का प्रकरण है जिसमें में एक लड़की के साथ बलात्कार कर हत्या करने का एक व्यक्ति पर आरोप है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ जारी है।

Published on:
Also Read
View All