एटा

रेप के आरोपियों ने की पुलिस पर फायरिंग, पुलिस को लौटना पड़ा खाली हाथ

एक सप्ताह पहले दिया था रेप की घटना को अंजाम, पुलिस कर रही थी तलाश  

2 min read
Jul 13, 2018
firinh

एटा। जिले में रेप के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस को मुंह की खानी पड़ी। पुलिस को देखकर आरोपियों ने पुलिस पर ही फायरिंग शुरू कर दी और भागने में कामयाब हो गए। लिहाजा पुलिस को खाली हाथ वहां से लौटना पड़ा।

ये था मामला
दरअसल अलीगंज तहसील क्षेत्र के गांव हिम्मतनगर बझेड़ा में एक किशोरी के साथ पिछले सप्ताह दो लोगों ने रेप की घटना को अंजाम दिया था। जिसके बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मामले में जानकारी मिलने के बाद जब पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए घटनास्थल पर पहुंची तो पुलिस को आता देखकर दोनों आरोपी मौके से भागने की कोशिश करने लगे। बचाव में उन्होंने पुलिस के उपर फायरिंग शुरू कर दी और चकमा देकर वहां से भाग गए। माना जा रहा है कि पुलिस को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि दबंग अचानक फायरिंग कर देंगे। जब तक पुलिस उन पर जवाबी कार्रवाई करती तब तक आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। फिलहाल इस घटना में किसी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

दबंग हैं आरोपी
अब इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। आरोपियों के बारे में कहा जा रहा है कि वे दबंग किस्म के लोग हैं और वारदात को अंजाम देने के बाद से ही वे लगातार फरार चल रहे थे। इंस्पेक्टर अलीगंज रामसिया मौर्य ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमों का गठन किया गया है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
13 Jul 2018 03:08 pm
Also Read
View All