एटा

दुकानदार ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, जानिए पूरा मामला

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी दुकानदार अपनी दुकान को बंदकर मौके से फरार हो गया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Jul 2019, 6:09 PM IST
Etah Crime
दुकानदार ने मां-बेटी के साथ की मारपीट, जानिए पूरा मामला

एटा। एटा में बेटी के कपड़े बदलने गई महिला के साथ दबंग दुकानदार द्वारा जमकर मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। सरेआम महिला और उसकी बेटियों के साथ दुकानदार द्वारा जमकर की गई मारपीट के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जब तक पुलिस पहुंची आरोपी दुकानदार अपनी दुकान को बंदकर मौके से फरार हो गया।

कपड़े बदलने को लेकर हुआ विवाद

बताया जा रहा है कुछ दिन पूर्व पीड़िता ने अपनी बेटी के लिए कपड़े खरीदे थे जिसे बदलने के लिए वो दुकानदार अदनान के पास पहुंची। कपड़े बदलने को लेकर दुकानदार ने उनके साथ अभद्रता करने लगा और देखते ही देखते ही महिला के साथ मारपीट शुरु कर दी। इसी बीच जब बेटी ने अपनी मां को बचाने की कोशिश की तो आरोपी दुकानदार ने सरेआम बीच बाजार मॉ-बेटी की पिटाई करने लगा। सरेआम मारपीट की घटना के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गयी और लोग इधर उधर भागने लगे। इसी बीच घटना की सूचना मिलते ही जब तक पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दुकानदार मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता के पति की तहरीर पर आरोपी दुकानदार के खिलाफ पुलिस ने संगीन धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और पुलिस के आला अधिकारी आरोपी युवक की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रहे है।

Published on:
Also Read
View All