एटा

शादी का अनोखा कार्ड वायरल, ‘सेवा में’ लिखी भयंकर चेतावनी, पढ़ते ही उड़े लोगों के होश

Unique Wedding Card: उत्तर प्रदेश के एटा से एक शादी का कार्ड सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि इस कार्ड में ऐसा क्या है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
2 min read
• •
Updated: 9 Nov 2024, 9:31 AM IST
Unique Wedding Card

Unique Wedding Card: शादी में अलग-अलग डिजाइन के कार्ड छपवाना अब एक नया ट्रेंड बन चुका है। लोग एक से बढ़कर एक कार्ड छपवा रहे हैं। इसी बीच यूपी के एटा से एक कार्ड सामने आया है जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कार्ड में एक नोट लिखा गया है, जो धमकी भरे अंदाज में है। कार्ड का डिजाइन सिंपल है और हर कार्ड की तरह इस पर भी दूल्हा-दुल्हन के नाम के साथ अतिथियों का नाम लिखा हुआ है। यह कार्ड रोहित और रजनी की शादी का है।

कार्ड के नीचे लिखा नोट

यह मामला उत्तर प्रदेश के एटा स्थित जलेसर गांव का है। कार्ड पर अतिथियों का नाम लिखा है, "उपेंद्र, कमल, इमरान, राजेश, दलवीर।" इसके साथ ही, इस कार्ड पर नोट लिखा है, "सौरभ का आना सख्त मना है। कृपया इसकी उपस्‍थ‍ित‍ि मान्‍य नहीं है। जहां द‍िखे वहां से भगा दें।" सौरभ के लिए लिखे गए इस मैसेज के बाद धन्यवाद भी लिखा गया है। आपको बता दें कि यह शादी का कार्ड 15 अप्रैल का है, सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है।

दोस्तों को दिया था शादी का न्योता

रोहित और रजनी की शादी 15 अप्रैल, 2024 को हुई थी और दूल्हे रोहित ने कथित तौर पर ये कार्ड अपने दोस्तों को भेजा था। इस कार्ड में आमंत्रित दोस्तों के साथ-साथ एक ऐसे व्यक्ति का भी जिक्र है, जिसे शादी में आने से प्रतिबंधित किया गया था।

Updated on:
9 Nov 2024, 9:31 AM IST
Published on:
Also Read
View All