29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Indian Railway: यूपी की 13 ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, जानें देरी की असली वजह

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश से गुजरने वाली 13 ट्रेनें के संचालन में देरी कर दी है। 6 जनवरी के बाद ट्रेनें अपने नियमित समय से चलने लगेंगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Sanjana Singh

•

Updated: 8 Nov 2024, 3:43 PM IST

Indian Railways

Indian Railway: उत्तर रेलवे के मुरादाबाद मंडल में महरौली यार्ड में निर्माण के चलते डबल डेकर एक्सप्रेस, अवध आसाम एक्सप्रेस समेत कई ट्रेनें रोककर चलाई जाएंगी। सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि ट्रेन नंबर 15910 लालगढ़ डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस 13, 28 नवंबर व चार, 19, 25 दिसंबर और पांच जनवरी को चार घंटे देरी से चलाई जाएगी।

ये ट्रेन रोककर चलाई जाएंगी।

12558 आनंद विहार मुजफ्फरपुर नौ, 11, 24 नवंबर को आनंद विहार से डेढ़ घंटे, 14014 आनंद विहार सुल्तानपुर एक्सप्रेस नौ को एक घंटे, 14008 आनंद विहार रक्सौल एक्सप्रेस 19 को एक घंटे, 14016 आनंद विहार रक्सौली एक्सप्रेस 24 नवंबर को एक घंटे, 12524 नई दिल्ली न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस 24 को डेढ़ घंटे, 13257 दानापुर आनंद विहार 19 व 12 दिसंबर व पांच जनवरी को डेढ़ घंटे रास्ते में रोककर चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: यूपी में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका, पीसीएस ‘जे’ के 218 पदों पर बंपर भर्ती

वहीं, 15273 रक्सौल आनंद विहार 19, 25 दिसंबर व पांच जनवरी को डेढ़ घंटे, 22541 बनारस आनंद विहार एक्सप्रेस 19 दिसंबर व पांच जनवरी को 90 मिनट, 15057 गोरखपुर आनंद विहार एक्सप्रेस 19 दिसंबर को डेढ़ घंटे, 12583 लखनऊ आनंद विहार एक्सप्रेस 20 व 26 दिसंबर को एक घंटे, 15279 सहरसा आनंद विहार 19 दिसंबर व पांच जनवरी को एक घंटे, 19270 मुजफ्फरपुर पोरबंदर एक्सप्रेस पांच जनवरी को एक घंटे रास्ते में रोककर चलाई जाएगी।