एटा

रेलवे स्टेशन के शौचालय में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, लेकिन नहीं मिला मातृत्व सुख

उत्तर प्रदेश के जिला एटा में एक महिला ने रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया
2 min read
• •
Updated: 24 May 2018, 11:31 AM IST
child birth in toilet
child birth in toilet

एटा। उत्तर प्रदेश के जिला एटा में एक महिला ने रेलवे स्टेशन के टॉयलेट में बच्चे को जन्म दिया, लेकिन नवजात बच्चे का सुख महिला प्राप्त न कर सकी। कुछ ही पलों में इस बच्चे ने दम तोड़ दिया। एंबुलेंस समय पर नहीं पहुंची थी। यदि एंबुलेंस समय पर आती, तो बच्चे की जान बच सकती थी।

यहां का है मामला
एटा जलेसर के गांव पाखंडी निवासी कप्तान सिंह ने बहू गीता को सोमवार रात प्रसव पीड़ा होने पर सीएचसी जलेसर में भर्ती कराया था। यहां से चिकित्सकों ने गीता को एटा जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां जब परिजन गीता को लेकर पहुंचे, तो चिकित्सकों ने बताया कि बच्चा उल्टा है। चिकित्सकों ने अल्ट्रासाउंड कराने की सलाह दी। कप्तान सिंह अल्ट्रासाउंड कराने के बाद गीता को घर ले जा रहे थे। वे एटा रेलवे स्टेशन पहुंचे, तभी गीता की तबियत बिगड़ने लगी। प्रसव पीड़ा के कारण गीता कराह रही थी।

शौचालय में दिया बच्चे को जन्म
प्रसव पीड़ा का दर्द देख रेलवे स्टेशन पर मौजूद अन्य महिलाओं द्वारा गीता को रेलवे स्टेशन पर बने शौचालय में ले जाया गया। इस दौरान एंबुलेंस को भी फोन कर दिया गया। एक घंटा बदत जाने के बाद भी एंबुलेंस वहां नहीं पहुंच सकी। उधर गीता ने शौचालय में बच्चे को जन्म दिया जन्म के समय बच्चे की सांसें चल रही थीं। सभी एंबुलेंस का इंतजार कर रहे थे, लेकिन तब तक नवजात की मौत हो गई।

Published on:
Also Read
View All