एटा

महिला प्रधान की दबंगई का किस्सा सुनकर हैरत में पड़ जाएंगे, अब तमंचे से मारी गोली

भागवत कथा में शराब पीने से रोका तो गोली मारी, एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया

2 min read
Jun 09, 2019
Woman pradhan

एटा। एटा के देहात कोतवाली के बहादुरगढ़ में महिला प्रधान की खुली गुंडई का मामला सामने आया है। दो पक्षों में कहा-सुनी के बाद दबंग महिला प्रधान सुनीता देवी और उनके गुर्गों ने फायरिंग कर दी, जिसमें एक व्यक्ति को गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे व कारतूस समेत गिरफ्तार कर लिया है।

शराब पीने का विरोध किया था
बताया जा रहा है कि तीन दिन पूर्व गांव में भागवत कथा के दौरान प्रधान पक्ष के लोग शराब पी रहे थे। इसका वहीं के रहने वाले मुकेश नाम के ग्रामीण ने विरोध किया था। शनिवार को जब मुकेश गांव से निकल रहा था, तभी महिला प्रधान और उनके साथियों ने मुकेश को रोक लिया। कहासुनी के बाद बढ़ते विवाद के दौरान ही महिला प्रधान सुनीता देवी ने तमंचे से फायर करते हुए सीधे गोली मार दी। गोली मुकेश को जा लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को आनन फानन ग्रामीणों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सकी हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा के लिए रेफर किया गया है।

प्रधान तमंचे के साथ गिरफ्तार
अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया कि गांव में फायरिंग की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला प्रधान को अवैध तमंचे और कारतूस के साथ मौके से ही गिरफ्तार कर लिया। महिला प्रधान के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने बताया कि दबंग महिला प्रधान का कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी वो दबंगई की कई बार घटना कर चुकी थी। उस पर पहेली कार्रवाई कर दी गई होती तो ये घटना नहीं होती।

Published on:
09 Jun 2019 09:32 am
Also Read
View All