इटावा

फिल्मी अंदाज में खूनी खेल! मर्डर कर शव नमक में लपेटा, नदी किनारे लगाया ठिकाने

यूपी के इटावा में एक शख्स की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। ब्याज पर रूपए देने का काम करने वाले व्यक्ति की हत्या कर उसे नदी के किनारे ठिकाने लगा दिया गया। जानिए कैसे हुआ खुलासा।

less than 1 minute read
Jun 10, 2024

प्रतापपुरा क्षेत्र का रहने वाले 55 साल के अर्जुन गुर्जर की हत्या कर दी गई। हत्या बेहद फिल्मी अंदाज में की गई। अरविंद की हत्या के बाद शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे लगभग 6 फीट नीचे गाड़ दिया गया था।

क्या था पूरा मामला

आस पास के लोगों और परिवार के मुताबिक हत्या पैसों के लेन-देन में की गई है। आरोपी द्वारा बताई गई बातों के आधार पर पुलिस कई लोगों की तलाश में लगी है। फोरेंसिक जांच में कई फिंगरप्रिंट मिले हैं। माना जा रहा है कि हत्या में कई लोग शामिल हो सकते हैं।

ऐसे की गई थी हत्या

मृतक की पहचान सोनवीर सिंह के बेटे अरविंद गुर्जर के रूप में हुई है। अरविंद सहसों थाना के तहत आने वाले प्रतापपुरा का रहने वाला था। अरविंद के शव को नमक में लपेटकर चंबल नदी के किनारे 6 फीट नीचे छिपा दिया गया था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी प्रेम सिंह से पूछताछ की तो उसने सच उगलना शुरू किया। पकड़े गए आरोपी प्रेम सिंह की निशानदेही पर चंबल नदी के किनारे से शव बरामद किया गया।

इस हालत में मिला शव

पुलिस को शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। मृतक का पैर एक मोटी रस्सी और हाथ तार से बंधे हुए थे। अरविंद की गर्दन और सीने पर कुल्हाड़ी से कई बार हमला किया गया था। उसकी जांघ भी कुल्हाड़ी के हमले से बुरी तरह लहुलुहान थी। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने मुश्किल से शव को गड्ढे से बाहर निकाला। 

Updated on:
26 Oct 2024 04:33 pm
Published on:
10 Jun 2024 04:53 pm
Also Read
View All

अगली खबर