Etawah Road Accident: इटावा में हुए दर्दनाक हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। सभी दिल्ली में एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे।
Etawah road accident, two dead इटावा के आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा हो गया। जब आगे चल रहे 22 चक्के वाले ट्रक में पीछे से कार ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। कार में आगे बैठे दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना जसवंतनगर थाना क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के जसवंत नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जौनई गांव में तेज रफ्तार कार ने ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे वाला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने घायलों को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों में राजेंद्र, अंजलि, राजेश, रेशमा देवी शामिल हैं। जबकि चेतराम (55) पुत्र देशराज और सुखवासी (45) निवासी इस्लामपुर हमीरपुर की मौके पर ही मौत हो गई।
पूछताछ के दौरान घायलों ने बताया कि सभी लोग दिल्ली से मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेकर वापस आ रहे थे। जसवंत नगर थाना क्षेत्र स्थित नेशनल हाईवे पर कार ने ट्राला में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।