Akhilesh Yadav at Etawah Lions Safari इटावा पहुंचे अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला किया है। उन्होंने आजम खान को लेकर के भी बयान दिया। बोले h1 वीजा पर पाबंदी से भारतीय कंपनी और भारतीयों को बहुत परेशानी होगी।
Akhilesh Yadav at Etawah Lions Safari इटावा में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में बर्बाद किया है। किसानों को खाद, बीज नहीं मिल रहा, अस्पताल में दवा नहीं है, बिजली आती नहीं है और बिल ज्यादा है। नौजवानों के लिए नौकरी नहीं है। हर वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। सरकार की चलाचली की बेला है। इनका समय खत्म हो रहा है। अखिलेश यादव आज इटावा में लायन सफारी घूमने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इटावा लायन सफारी का जो सपना कभी नेताजी ने देखा था। आज वह आगे बढ़ रहा है। इटावा लायन सफारी को पूरे देश में प्रसिद्धि मिली है।
उत्तर प्रदेश के इटावा में अखिलेश यादव ने कहा कि खाद, बीज के लिए किसानों को लाइन में लगना पड़ रहा है। धरना प्रदर्शन भी कर रहे हैं। फिर भी डीएपी और यूरिया नहीं मिल रही है। फसलों की खरीद भी नहीं कर पा रहे हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि मोहम्मद आजम खान सहित समाजवादी पार्टी के कई नेताओं पर झूठे मुकदमे लगाए गए हैं। उन्हें परेशान किया गया है। जबकि यह समाजवादी पार्टी नेताओं के खिलाफ षड्यंत्र है। बीजेपी सरकार टॉप 10 अपराधियों की सूची नहीं बता रही है। निर्दोष लोगों को झूठे मुकदमे में जेल भेज रही है। आज थाने से लेकर हर जगह एक ही जाति के लोगों का बोलबाला है।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में हुए उपचुनाव को लूट लिया है। प्रशासनिक दबाव बनाकर अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। लोकसभा चुनाव में अयोध्या की जनता ने भाजपा को हराया। मिल्कीपुर का चुनाव जीतने के लिए भाजपा ने हर तरह के हथकंडे अपना लिए। अपनी जाति के हिसाब से पोस्टिंग की, जाति के हिसाब से मंत्री लगाए गए और वोट पर डकैती डाला गया।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा राज्य में अर्थव्यवस्था बर्बाद हो गई है। रुपया गिर रहा है, महंगाई बढ़ रही है। जिस दिन मीडिया और चैनल ने सच बोलना शुरू कर दिया, भाजपा की सरकार की असफलताओं को बताना शुरू कर दिया, सरकार चली जाएगी।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की आर्थिक और विदेश नीति फेल हो गई है। दुनिया में भारत के मित्र देशों की संख्या आज घट गई है। जिन्हें भारत का मित्र देश माना जाता था। वह भी व्यापार में चिढ़ा रहे हैं। भारत से व्यापार और कारोबार छीन रहे हैं। जिसका बीजेपी सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। भारतीयों को बेड़ियों में जकड़ कर वापस भेजा गया है। h1b वीजा पर जो पाबंदी लग रही है। उससे भारतीय कंपनियों और भारतीयों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ेगा। कंपनियों का कारोबार कटेगा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले 10 वर्षों तक भारी टैक्स के जरिए जनता को लूटने का काम किया है। झूठे वादे कर जनता को धोखा दिया है। जीएसटी बढ़कर इतने वर्षों से मुनाफा कमाया है। क्या उसे वापस करेगी? दोषपूर्ण जीएसटी के कारण व्यापारियों को उलझा दिया है। सरकार ने भारी जीएसटी से बहुत मुनाफा कमाया है। पहले टैक्स बढ़ाकर जीएसटी ले रहे थे। अब काम करके ढिंढोरा पीट रहे हैं। उन्होंने पूछा कि सरकार ने जनता पर भारी टैक्स का बोझ क्यों डाला था?