Bandit beauty Kusum Nain dies in Lucknow इटावा के जिला कारागार में उम्र कैद की सजा काट रही दस्यु सुंदरी कुसमा नाइन की लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में निधन हो गया। जिनका अंतिम संस्कार आज जालौन में उनके गांव में किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल को लगाया गया है।
Bandit beauty Kusum Nain dies in Lucknow इटावा की जिला कारागार में उम्र कैद की कथा सजा काट रही दस्यु सुंदरी कुसुम नाइन की मौत हो गई है। लखनऊ के मेडिकल कॉलेज में उन्होंने अंतिम सांस ली। जेल अधीक्षक ने बताया कि उनका शव परिजनों को दे दिया गया है। परिजन शव लेकर कुरौली जालौन चले गए हैं। जहां उनका आज अंतिम संस्कार होगा। कुसुम नाइन की उम्र करीब 65 साल की थी और बीते 31 जनवरी को तबीयत खराब होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत में सुधार होता ना देख उन्हें से लखनऊ रेफर कर दिया गया था।
उत्तर प्रदेश के जालौन के कुठौंद थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी कुसमा नाइन 1970 से 80 के बीच आतंक का पर्याय थी। जिनके ऊपर यूपी और एमपी में सरकार में इनाम घोषित किया था। 1984 में कुसुमा नाइन चर्चा में आई थी। जब 15 मल्लाहों को एक साथ गोली मार दी थी। इसके बाद उन्होंने रामाश्रय तिवारी उर्फ फक्कड़ बाबा के गैंग से जुड़कर कई घटनाओं को अनजान दिया।
1995 में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरदेव आदर्श का उस समय अपहरण कर लिया गया था। जब इटावा में अपने मिलने वाले के यहां आयोजित गृह प्रवेश में आए थे। 4 जनवरी 1995 को हुई घटना में 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। फिरौती ना मिलने के कारण उनकी हत्या कर दी गई।
सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी हरदेव आदर्श के अपहरण और हत्या के मामले में अदालत ने कुसमा नाइन और फक्कड़ बाबा को उम्र कैद की सजा सुनाई थी। इटावा जेल में ही पिछले 20 साल से उम्र कैद की सजा काट रही थी। किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से कुसमा नाइन के शव को लेकर परिजन जालौन स्थिति कुरौली गांव चले गए। जहां उनका आज अंतिम संस्कार होगा। अंतिम संस्कार को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।