इटावा

सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समग्र ग्राम योजना को करें पूरा

इटावा के मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये...
2 min read
• •
Updated: 17 May 2018, 8:51 AM IST
CDO PK Srivastava meeting with officers in Etawah UP news
सीडीओ ने अधिकारियों को दिए निर्देश, समग्र ग्राम योजना को करें पूरा

इटावा. समग्र ग्राम येाजनार्न्तगत चयनित समस्त 35 ग्रामो के राजस्व गांवो का सर्वे कर अधिकारी अपने विभागीय बजट से संतृप्त करायें, यदि बजट उपलब्ध न हो तो बजट की मांग हेतु अपने विभागाध्यक्ष को जिलाधिकारी के माध्यम से पत्र लिखवाया जाये। इटावा के मुख्य विकास अधिकारी पीके श्रीवास्तव ने समग्र योजना की आयेाजित समीक्षा बैठक में संबंधित अधिकारियों को यह निर्देश दिये।

अधिकारियों को दिए निर्देश

उन्होंने बताया कि इटावा जनपद में आये भयंकर आंधी तूफान में बेघर हुए लोगो कों मुख्यमंत्री आवास योजना में आच्छादित किये जाने हेतु खण्ड विकास अधिकारी अपने संबधित उपजिलाधिकारी से सम्पर्क स्थापित कर सूची प्राप्त करें। उन्होंने बताया कि शहीदों के ग्रामो को सड़क मार्ग से जोड़ा जाये। प्रत्येक समग्र ग्राम में राष्टीय आजीविका मिशन के अर्न्तगत 2-2 स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जाए। मनरेगा में कार्य करने के इच्छुक लोगों के जॉब कार्ड बनवाए जाएं।

बजट की मांग के लिए पत्र

उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी से कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अर्न्तगत संचालित योजनाओं से समग्र ग्रामों में सभी सेवायें उपलब्ध कराना है। केाई भी गांव किसी भी येाजना संतृप्त होने से शेष न रहे। उन्होंने अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण से कहा कि वह सभी ग्रामों का सर्वे कराएं जो भी राजस्व ग्राम मुख्य सड़कों से नहीं जुड़े हैं। उन्हें सम्पर्क मार्ग से जोड़ने के लिए अभी से योजना बनाई जाए। परियोजना अधिकारी नेडा से कहा कि वह उक्त ग्रामों का सर्वे कर सुनिश्चित करें कि कितनी सोलर लाईट की आवश्यकता होगी इसके लिए बजट की मांग हेतु विभागाध्यक्ष को पत्र भेजा जाये। मनरेगा येाजना में लोगों के जाब कार्ड बनवाए जाएं और तालाबों का जीर्णोद्धार कराया जाना है।

कुपोषित बच्चों का किया जाए चयन

उन्होंने जिला कार्यक्रम अधिकारी से कहा कि उक्त सभी ग्रामो में अभियान चलाकर कुपोषित बच्चों को चयन कर उन्हें कुपोषण मुक्त कराना स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास विभाग की जिम्मेदारी है। कोई भी बच्चा कुपोषण से ग्रसित न रहे इसलिए अभी से कुपोषित बच्चो का चयन किया जाये। प्रधानाचार्य आईटीआई उक्त राजस्व ग्रामों का सर्वे कर बेरोजगार नवयुवक, नवयुवतियो का चयन कर उन्हें संचालित कौशल विकास येाजना प्रशिक्षण दिलायें। विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन में सभी लाभार्थियो को संतृप्त किये जाने हेतु सर्वे कर अभी से तैयारी की जाये ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी योजना का लाभ पाने सें वंचित न रहे।

ये अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर परियोजना निदेशक डीआरडीए उमाकान्त त्रिपाठी, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अनिल कुमार अग्रवाल, डीएफओ औरैया, जिला विकलांगजन कल्याण अधिकारी प्रशान्त कुमार,सहायक निदेशक मत्स्य सृष्टि यादव, जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव, खण्ड विकास अधिकारी चकरनगर प्रमोद कुमार,खण्ड विकास अधिकारी जसवन्तनगर, लाखन पाल सिंह, खण्ड विकास अधिकरी बढ़पुरा प्रदीप कुमार सक्सेना सहित विभिन्न विभागो के अधिकारी उपस्थित रहे।

Published on: