इटावा

मर्मज्ञ लोगों को शोध के लिए चंबल आकाईब दिखाएगी एक नई राह और दिशा

निया की सैकडों की तादात मे ऐतिहासिक पुस्तको संग्रह धराहर के रूप से संरक्षित किया गया है...
3 min read
• •
Updated: 11 Jun 2018, 9:44 AM IST
मर्मज्ञ लोगों को शोध के लिए चंबल आकाईब दिखाएगी एक नई राह और दिशा
मर्मज्ञ लोगों को शोध के लिए चंबल आकाईब दिखाएगी एक नई राह और दिशा

इटावा. अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के इटावा शहर मे चंबल आकाईब पर एक समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के साहित्य क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों के अलावा कानून के जानकार और विभिन्न दलों से जुड़े हुए राजनेताओं ने हिस्सेदारी करके चंबल आकाईब को इटावा मे स्थापित करने के प्रयासों को जमकर सराहा गया। चंबल आकाईब मे आजादी के आंदोलन से जुड हुए ऐसे दस्तावेजो के अलावा दुनिया की सैकडों की तादात मे ऐतिहासिक पुस्तको संग्रह धराहर के रूप से संरक्षित किया गया है।

इटावा के इतिहास पर किताब

चंबल आकाईब को संरक्षित करने की दिशा में 70 वर्षीय पुस्तकों के संकलग्नकर्त्ता किशन पोरवाल और आजादी के आंदोलन से जुडे चंबल में 2800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा कर चुके शाह आलम करने में जुटे हुए है। अंतर्राष्ट्रीय अभिलेख दिवस पर चंबल आकाईब के मुख्य कर्त्ताधर्ता किशन पोरवाल बताते हैं कि जहां तक उपलब्धियों का सवाल है यहां पर 1825 से लेकर के अब तक कि ढेर सारी दुर्लभ ऐतिहासिक किताबें है। जब हम इटावा के इतिहास की बात करते हैं तो यहां उससे जुड़े हुए 1825 की भी पुस्तकें हैं। एमा राबर्ट की लिखी हुई इटावा के इतिहास पर लिखी हुई पुस्तक भी यहां पर है।

ऐतिहासिक दस्तावेजों को सुरक्षित रखा

खुद लेखक यहां आए थे जिन्होंने इटावा की भौगोलिक आर्थिक एवं सामाजिक एंव सांस्कृतिक स्थिति को देखने और समझने के बाद पूर्ण अध्ययन के नजरिए से इस पुस्तक को लिपिबद्ध किया है। आज यह पुस्तक विकिपीडिया के पास भी उपलब्ध नहीं है लेकिन हमारे पास इस की मौजूदगी यह बताने के लिए काफी है कि इस ऐतिहासिक दस्तावेज को हम लोगों ने संरक्षित करके रखा हुआ। इसके अलावा 1857 में ह्यूम साहब जब आये उसके बाद से उनके इटावा से जुड़ाव की कहानियों को दर्शाती कई पुस्तकें यहाँ पर है।

बताएंगे चंबर की बदली हुई छवि

आज़ादी के आंदोलन पर काम कर चुके शाह आलम इस चंबल आकाईब को एक नया मुकाम देने में जुटे हुए हैं। वो बताते हैं कि चम्बल के बारे में डकैतों और बीहड़ो की ही बात अकेले होती है लेकिन अब इसके जरिये चम्बल की बदली हुई छवि भी हम आप इसके माध्यम से देखेंगे। इस संग्रहालय में 200 साल पुराने दस्तावेज मौजूद हैं। जिसे हम लोगों के सामने लाना चाहते हैं। लोग इन दस्तावेजो के माध्यम से यहां की ऐतिहासिकता से वाकिफ हो सके। आजादी के आंदोलन में मातृवेदी नाम की एक ऐसी संस्था थी जिसके करीब 15000 सैनिक थे। 2016 में इसका शताब्दी वर्ष बना कर के सुर्खियों में आ चुके शाहआलम ने चम्बल की 2800 किलोमीटर यात्रा की है। इस यात्रा के दौरान,जो दस्तावेज मिले उन दस्तावेजों के जरिए आज चंबल आकाईब की स्थापना कर ली गई है।

1918 में ही आजाद हो गया होता भारत

शाहआलम बताते हैं कि आजादी के आंदोलन के दौरान अगर मातृवेदी संस्था सही ढंग से कामयाब हो गई होती तो अंग्रेजो कें चुंगल से हिंदुस्तान 1918 में ही आजाद हो गया होता लेकिन बदकिस्मती से ऐसा नहीं हो सका उन्होंने यह भी बताया कि पूरे हिंदुस्तान में सबसे शानदार और बेहतर आजादी का आंदोलन चंबल घाटी में ही क्रांतिकारियों ने लड़ा है। उन्होने बताया कि मातवेदी संस्था के शताब्दी वर्ष पूरा होने के मौके पर सरकारी गैर सरकारी या फिर किसी अन्य स्तर पर कोई कार्यक्रम को आयोजन ना कराया जाना यह बताता है कि देश मे आजादी के पुरोधाओ को किस तरह से अनजाना किया जा रहा है।

टेलीविजन ने काफी कुछ बदला

इटावा के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजेंद्र गुप्ता बताते हैं कि मौजूदा दौर में टेलीविजन नेे काफी कुछ बदल दिया है जिस का शिकार पुस्तकें भी हुई है लेकिन इस चंबल आकाईब में मौजूद दस्तावेजों को देखने के बाद ऐसा लगता है कि एक बार फिर से लोगों को इस ओर वापस आने से कोई नहीं रोक सकता। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता मुकुट सिंह बताते हैं कि इस संग्रहालय को देखकर इस बात का एहसास होता है कि आज इसकी बेहद जरूरत है जो हमारे समाज को एक नई दिशा देगी।

Updated on:
11 Jun 2018, 9:44 AM IST
Published on: