इटावा

समुद्री तट पर असना तूफान, उत्तर प्रदेश के इन हिस्सों पर डालेगा प्रभाव, जानें 31 अगस्त तक का मौसम

up rain update, know weather of etawah today and tomorrow मौसम विज्ञान विभाग ने इटावा (Etawah) के मौसम के संबंध में पूर्वानुमान जारी किया है। उमस लोगों को परेशान करेगी। 31 अगस्त की रात में मौसम में परिवर्तन आएगा। झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान है। ‌

2 min read
Aug 30, 2024

up rain update, know weather of etawah today and tomorrow समुद्री तट पर हो रही हलचल का असर मैदानी भागों पर भी दिखाई पड़ेगा। मौसम विभाग ने अरब सागर में बनने वाले असना तूफान के संबंध में अपडेट किया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि इसके असर के कारण दक्षिण पूर्व उत्तर प्रदेश पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में फैला है। 31 अगस्त तक के लिए मौसम का पूर्वानुमान बताया है। जिसके अनुसार तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।‌ बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि अचानक आंधी भी चल सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज इटावा में अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ बारिश भी हो सकती है। 31 अगस्त का अधिकतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री पहुंचने का अनुमान है। गर्मी एक बार फिर लोगों को परेशान करेगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। रात में मौसम में परिवर्तन आएगा।

up rain update, know weather of etawah today and tomorrow मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। आंधी भी चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 44 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान जताया है। रात में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। परवर्ती हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बूंदाबांदी हो सकती है।

कैसा रहेगा इटावा में 31 अगस्त का मौसम?

up rain update, know weather of etawah today and tomorrow शनिवार 31 अगस्त को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 35 डिग्री तापमान के बीच उमस लोगों को परेशान करेगी। दिन में बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन रात में मौसम में परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग ने देर रात बारिश की चेतावनी जारी की है। बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। 60‌ प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। ‌

Also Read
View All

अगली खबर