इटावा

जमीनी विवाद की पंचायत करने गए दरोगा पर दंबगो का हमला, किया मरणासन्न

जांच के दौरान दरोगा मौके पर ही पंचायत करने लगे और पंचायत में अलग-अलग भाइयों का हक निर्धारण करने लगे...
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2018, 10:47 AM IST
Daroga ki Pitayi
जमीनी विवाद की पंचायत करने गए दरोगा पर दंबगो का हमला, किया मरणासन्न

इटावा. उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के उसराहार थाने के बिरतिया गांव में जमीनी विवाद की पंचायत करने गए दरोगा को दबंगों ने पीटा और लाठी से हमला करके सिर फोड़ दिया। दरोगा को बचाने आए सिपाही को भी दबंगों ने पीटकर घायल कर दिया।

जमीनी विवाद का निपटारा करने गया था दरोगा

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जमीनी विवाद का निपटारा करने गये बिरतिया गांव गये भरतिया चौकी प्रभारी प्रमोद कुमार पर एकराय होकर लाठी, डंडों व बांका व तमंचे से लैस होकर ताबड़तोड़ हमला करने के साथ ही सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने कर मुख्य आरोपी बाबूराम ने जान से मारने की नीयत से सिर में बांका मार कर जमीन पर गिरा दरोगा का बचाव करने आये सिपाही राजेश्वर को भी दंबगो ने पीट डाला जिससे दोनो को चोटे आ गयी है।

आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

उन्होंने बताया कि चौकी प्रभारी भरतिया की ओर से दबंग आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 186, 353, 332, 333, 329, 308 के अलावा 7 सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच उपनिरीक्षक छोटे लाल का दी गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार गांव के बाबूराम यादव के पांच भाई हैं। जिसमें एक भाई की मृत्यु कुछ दिन पहले हो चुकी है मृतक की पत्नी पिछले कई दिनों से हक मांग रही थी। जिसको लेकर उसने उप जिलाधिकारी ताखा से शिकायत भी की थी। उसी शिकायत के निस्तारण को लेकर भरतिया चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार हमराह सिपाही राजशेखर के साथ बिरतिया गांव में जांच करने गए थे।

सिपाही को भी पीटकर किया घायल

बताया जाता है जांच के दौरान दरोगा मौके पर ही पंचायत करने लगे और पंचायत में अलग-अलग भाइयों का हक निर्धारण करने लगे। जिससे नाराज चारों भाइयों ने दरोगा के साथ गाली-गलौज कर दी। जिससे बात आगे बढ़ गई और एकाएक दबंगों ने दरोगा पर हमला कर दिया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। उन्हें बचाने आए सिपाही राजशेखर को भी दबंगों ने नहीं बख्शा और उन्हें भी पीट दिया।

एक गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी

दबंगों ने लाठी से प्रहार करते हुए दरोगा प्रमोद कुमार का सर फोड़ दिया जिससे दरोगा लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची ऊसराहार पुलिस गंभीर हालत में प्रमोद कुमार को सरसईनावर सीएचसी ले गई जहां उनके सर मे कई टांके आए हालत नाजुक होने पर उन्हें मुख्यालय के डा. भीमराव अंबेडकर राजकीय सयुक्त चिकित्सालय के लिए रेफर किया। थानाध्यक्ष योगेंद्र शर्मा ने बताया पूरे मामले में 5 लोगों के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कराया गया एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया गया है। शेष की तलाश की जा रही है।

Published on: