इटावा

पुल पर फिसलने से युवक गिरा नहर में, हुई मौत

पानी के तेज बहाव के कारण करीब 50 किलोमीटर की दूरी तक शव बह कर चले आने को लेकर लोग हैरत से देख रहे हैं

2 min read
Aug 06, 2018
पुल पर फिसलने से युवक गिरा नहर में, हुई मौत

इटावा. उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के थाना बकेवर क्षेत्र के लखना कस्बे में भोगनीपुर नहर से फिरोजाबाद में डूबे एक चरवाहे का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पानी के तेज बहाव के कारण करीब 50 किलोमीटर की दूरी तक शव बह कर चले आने को लेकर लोग हैरत से देख रहे हैं।

इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस ने शव को नहर से निकालकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया है। शव मिलने के एक घंटे के अंदर पुलिस को मृतक की शिनाख्त करने में करने मे पुलिस कामयाब हो गई।

ये भी पढ़ें

9 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन, लाखों लोग लेंगे भाग

नहर में मिला शव

उन्होंने बताया कि जिसका शव मिला है, उसकी पहचान शिवचरण नगला सीता थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद के रूप मे हुई है। उन्होंने बताया कि सोमवार सुबह स्थानीय पुलिस को सूचना मिली कि लखना कस्बे में भोगनीपुर नहर में किसी अज्ञात युवक शव पड़ हुआ नजर आ रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया। मृतक की फोटो खींचकर पुलिस ने इटावा के आसपास जोन के सभी पुलिस वालों को भेजा है, जिसके एवज में फिरोजाबाद के थाना नगला खंगर में शिवचरण की गुमशुदगी दर्ज पायी गयी। पुलिस ने मृतक के परिजनों को शव की शिनाख्त के लिए इटावा बुलाया। मृतक के परिजनों ने इटावा आकर शव देखने के बाद मरने वाले की शिनाख्त शिवचरण पुत्र सोबरन निवासी नगला सीता जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई।

नहर में गिरने से हुई मौत

पुलिस के मुताबिक शिवचरण 4 अगस्त को भदान रेलवे स्टेशन के पास भेड़ बकरिया चरा रहा था। तभी स्टेशन के पास बने नहर के पुल के ऊपर से पैर फिसलने से शिवचरण नहर में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने मृतक को ढूंढने का बहुत प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। थक हारकर परिजनों ने मृतक शिवचरण के नहर में गिरने की जानकारी संबंधित थाना नगला खंगर जनपद फिरोजाबाद पुलिस को दी। 4 अगस्त से फिरोजाबाद पुलिस भी उसको खोजने की कोशिश की और नहर में पानी का बहाव तेज होने के कारण शिवचरण का शव इटावा तक आ गया था।

पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव

शिवचरण के बेटे शत्रुधन का कहना है कि पिता जी के नहर मे डूबने के बाद उनको खोजने की काफी कोशिश की गई लेकिन शव करीब 50 किलोमीटर दूर इटावा के लखना मे नहर से बरामद हुआ। पुलिस ने शिनाख्त होने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें

शिक्षकों की मनमानी ने किया अभिभावकों की नाक में दम
Updated on:
06 Aug 2018 07:52 pm
Published on:
06 Aug 2018 03:44 pm
Also Read
View All