7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

9 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन, लाखों लोग लेंगे भाग

अखिल भारतीय किसान सभा के आवाहन पर 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा।

2 min read
Google source verification
etawah

9 अगस्त को होगा जेल भरो आंदोलन, लाखों लोग लेंगे भाग

इटावा. अखिल भारतीय किसान सभा के आवाहन पर 9 अगस्त को जेल भरो आंदोलन होगा। इसमें देशभर में जिला मुखयालयों पर लाखों लोग भाग लेंगे। उसी दिन डीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम पूरे देशभर से 10 करोड़ हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन भेजे जायेंगे। इस आंदोलन को मजदूरों, नवजवानों, खेत-मजदूरों, महिलाओं के संगठनों सहित रिटायर्ड फौजी संगठन ने भी समर्थन किया हैं। वे सब भी जेल भरो में हिस्सेदारी करेंगे। मोदी सरकार द्वारा संचालित अमीरपरस्त और जनविरोधी-किसान विरोधी नीतियों को उखाड़ फेंकने के लिए अनोखा आंदोलन होगा। आगे के कदम के रूप में 5 सितम्बर को संसद पर विशाल रैली होगी। जो अभी तक की सबसे बड़ी रैली होगी।


उत्तर प्रदेश किससान सभा के महामंत्री मुकुट सिंह ने भैसरई, कैस्त, कुरसेना व भारद्वाजपुरा की सभाओ में उक्त ऐलान किया। किसान सभा के जिलामंत्री संतोष शाक्य, जिलाध्यक्ष रामवरन यादव, कोषाध्यक्ष वीएन वर्मा, संयुक्त मंत्री संतोष राजपूत, जनवादी नवजवान सभा के जिलाध्यक्ष मुलायम सिंह राजपूत, जबर सिंह शाक्य, रामसेंवक यादव व अनेक सिंह यादव ने भी भाग लिया।


मुकुट सिंह ने आंदेालन के मुददो को बताते हुए कहा कि बाढराहत, फसलो का डेढ गुना दाम, खरीद की गारंटी, किसानो की कर्जा मुक्ति, कारगर फसल बीमा, 60 वर्ष से ऊपर के किसनो-मजदूरो को 5000 रूपये पेेशन, बिजली कटौती दरों को घटान, सभी का सस्ता राशन, फ्री शिक्षा व फ्री ईलाज, बढते अपराधों पर रोक, महिलाआ, दलितो, अल्पसंख्यको के उत्पीडन पर रोक, पशुव्यापार से वंदिशें हटाकर आवारा पशुओ से फसल उजाड जैसे मुददे प्रमुख होगें।


संतोष शाक्य ने कहा कि जलभराव से फसले बर्बाद हो रही है। भैसरई गांव तक पहुचना मुश्किल हो रहा है क्यांेकि रेल का अंडरपास असफल है, पूरे जिले मे फ्रेटकारीडोर के बनाये गये अंडरपास जनता की गले की हडडी बन गये हैं उन्होने बकाया प्रतिकर ब्याज व नौकरी के सवाल भी उठाये।

यह भी पढ़ें - जब भोलेनाथ की मूर्ती पर अग्रेंजों ने चलाई थी गोलियां, जानिये फिर क्या हुआ