
Eight CMO transfer उत्तर प्रदेश में पांच अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर भेजा गया है। कुल आठ सीएमओ और एसीएमओ का प्रमोशन हुआ है। प्रमोशन के बाद कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा डॉक्टर गीता राम को संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय लखनऊ स्थानांतरित किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती डॉक्टर रामशंकर दूबे को वरिष्ठ परामर्शदाता मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय प्रयागराज और मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव को वरिष्ठ परामर्शदाता जिला चिकित्सालय बदायूं स्थानांतरित किया गया है। विशेष सचिव धीरेंद्र सिंह सचान ने अपने पत्र में बताया है कि उपरोक्त के अधिकारी स्वत: कार्य मुक्त होकर अपनी नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।
उत्तर प्रदेश के बस्ती, इटवा, सीतापुर, अयोध्या, बुलंदशहर में नए सीएमओ की तैनाती की गई है। जिसमें कुल 5 अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल हैं। यह सभी अधिकारी संयुक्त निदेशक ग्रेड के हैं। जिसमें अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर को डॉक्टर ब्रजेन्द कुमार सिंह को मुख्य चिकित्सा अधिकारी इटावा बनाया गया है। जबकि अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुजफ्फरनगर डॉ राजीव निगम को सीएमओ बस्ती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बरेली डॉक्टर सुरेश कुमार को सीएमओ सीतापुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मुरादाबाद डॉक्टर सुनील कुमार दोहरे को सीएमओ बुलंदशहर भेजा गया है।
इसी के साथ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी मैनपुरी डॉक्टर विजेंद्र सिंह को सीएमओ बांदा, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतापगढ़ डॉ विवेक कुमार मिश्रा को सीएमओ शाहजहांपुर, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिजनौर डॉक्टर सुशील कुमार बनियान को अयोध्या का मुख्य शिक्षा अधिकारी बनाया गया है।