जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
Love Story: इटावा जिले के सैफई क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, रंगीता और बृजराज ने वर्ष 2016 में प्रेम विवाह किया था। रंगीता अपनी स्वेच्छा से बृजराज के घर आई थीं। उस समय इस मामले में फफूंद थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था और न्यायालय में बयान के दौरान रंगीता ने बृजराज का साथ देने का फैसला किया था।
7 साल की वैवाहिक जिंदगी के बीच तनाव तब बढ़ गया जब 7 नवंबर को रंगीता अपने नए प्रेमी शनि यादव के साथ घर से लापता हो गईं। दो बच्चों और पति को छोड़कर नए प्रेमी के साथ जाने की जानकारी पर पति बृजराज ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने तलाश करते हुए 4 दिसंबर को दिल्ली से दोनों को बरामद किया और दंपती को समझाकर घर भेज दिया था। लेकिन घर लौटने के बाद भी तनाव कम नहीं हुआ।
आज सुबह विवाद बढ़ने पर पति बृजराज ने शक के आधार पर रंगीता की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। दो छोटे बच्चे अब बेसहारा हो गए हैं।
पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी है। सैफई थाना क्षेत्र में हुई इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।