3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दहेज उत्पीड़न से परेशान युवक स्टेटस पर आत्महत्या का रोते हुए वीडियो लगा हुआ गायब, 1 साल पहले हुई थी शादी

Dowry Harassment Cases: इटावा में दहेज उत्पीड़न मुकदमे से परेशान युवक ने रोते हुए वीडियो बनाकर स्टेटस में लगाया, जिसको देखकर घर वाले परेशान हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। युवक की शादी 1 साल पहले हुई थी। ‌

2 min read
Google source verification
इटावा पुलिस, फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

Youth troubled by dowry case: इटावा में दहेज उत्पीड़न के मुकदमे से परेशान युवक ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो पोस्ट किया, दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा और अस्पताल के पास मोटरसाइकिल खड़ी कर गायब हो गया। स्टेटस पर वीडियो देखकर घरवालों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस ने परिजनों से बातचीत की, अस्पताल पहुंचकर मौके की जांच की। सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मामला बकेवर थाना क्षेत्र का है।

1 साल पहले हुई थी शादी

उत्तर प्रदेश के जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत भिटौरा गांव निवासी राघवेंद्र सेंगर के खिलाफ बकेवर थाना में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसकी शादी 18 फरवरी 2025 को लवेदी थाना क्षेत्र अंतर्गत नवादा गांव निवासी के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही राघवेंद्र सेंगर की पत्नी अपने मायके चली गई, फिर वापस नहीं आई।

दर्ज कराया दहेज उत्पीड़न का मुकदमा

पत्नी ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। जिससे राघवेंद्र सेंगर काफी परेशान था। बीते सोमवार को इटावा में अपने वकील से मिलने के लिए आया था, फिर वापस घर नहीं पहुंचा। उसने अपनी मोटरसाइकिल को बकेवर स्थित 50 सैय्या अस्पताल के सामने सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में खड़ी किया और दो पन्ने का सुसाइड नोट लिखा।

राघवेंद्र ने अपना एक वीडियो बनाया

जिसमें उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। वीडियो में वह रो रहा था। रोते हुए वीडियो देखकर घर वाले परेशान हो गए। उन्होंने मामले की जानकारी पुलिस को दी। राघवेंद्र सेंगर के ताऊ मनोज कुमार भी मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद बकेवर थाना पुलिस ने घटनाक्रम की जांच की। सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला गया। थाना प्रभारी विपिन मलिक ने बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को देखा जा रहा है। जल्दी युवक को तलाश कर लिया जाएगा।