3 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डॉक्टर बोला—”मरीज मरता है तो मरने…” मेडिकल कॉलेज में घायल मरीज तड़पता रहा, डॉक्टर होली खेलने में मस्त

Serious allegations against medical college doctor: कन्नौज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें डॉक्टर होली के रंग में रंगे हैं और तीमारदारों से बहस हो रही है।

2 min read
Google source verification
रंगों में डूबे डॉक्टर, फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल वीडियो

फोटो सोर्स- वीडियो ग्रैब वायरल वीडियो

Kannauj Medical College: कन्नौज में स्थित मेडिकल राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर होली खेलने में व्यस्त रहे जबकि दुर्घटना में घायल युवक इलाज के अभाव में तड़पता रहा। तीमारदार डॉक्टर को बुलाने के लिए कई बार गये। लेकिन वह नहीं निकले। नाराज लोगों ने डॉक्टरों की पार्टी का वीडियो बनाने लगे। इस पर डॉक्टर नाराज हो गए। दोनों पक्षों में बहस होने लगी। इस दौरान डॉक्टरों ने कहा कि "वह तुम्हारी नौकर नहीं है, मैरिज मरता है तो मर जाए।" लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसमें डॉक्टर होली के रंग में रंगे नजर आ रहे हैं। मामला तिर्वा मेडिकल कॉलेज का है।

घायल को लेकर गए थे मेडिकल कॉलेज

उत्तर प्रदेश के कन्नौज के तिर्वा राजकीय मेडिकल कॉलेज का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें डॉक्टर और तीमारदार के बीच बहस हो रही है। दरअसल कृष्ण कुमार उर्फ मिंटू पुत्र राकेश राठौर निवासी किसवापुर का एक्सीडेंट हो गया था, जिसे लेकर परिजन जिला अस्पताल पहुंचे। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया गया।

इमरजेंसी में कोई डॉक्टर नहीं

राकेश राठौर ने बताया कि तिर्वा मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। जानकारी करने पर पता चला कि डॉक्टर स्वास्थ्य कर्मियों के साथ होली खेल रहे हैं। कई बार डॉक्टर को बुलाने का प्रयास किया गया, लेकिन डॉक्टर होली खेलने में मस्त रहे। डॉक्टर नशे में ड्यूटी कर रहे थे। उन्होंने अभद्रता की और बोले, "मैं तुम्हारा नौकर नहीं हूं। मरीज मरता है तो मर जाने दो।"

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डॉक्टरों की इस बर्ताव का लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मौके पर जमकर हंगामा हुआ। डॉक्टर ने मोबाइल छीन लिया।‌ शोर-शराबा सुनकर मौके पर इमरजेंसी में तैनात सुरक्षाकर्मी आ गए। रविंद्र राठौर ने 112 पर फोन करके पुलिस को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। तिर्वा कोतवाली पुलिस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची।

मरीज को कानपुर रेफर किया गया

पुलिस के आने के बाद भी डॉक्टरों का रवैया नहीं बदला। इसके बाद भी डॉक्टर ने इलाज की जगह घायल को कानपुर रेफर कर दिया। तीमारदारों ने डॉक्टर पर गंभीर आरोप लगाया। दूसरी तरफ डॉक्टर ने तीमारदार पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि तीमारदार हंगामा कर रहे थे। इधर डॉक्टर के होली खेलने और रंग-बिरंगे चेहरे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर तमाम प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।