22 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

लोडर की टक्कर से युवक की मौत, दंपती व दो वर्षीय बच्ची गंभीर

Kannauj Road Accident : तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार परिवार को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि पत्नी और दो वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल होकर तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर की गईं।

2 min read
Google source verification

कन्नौज जनपद के कन्नौज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार लोडर ने बाइक सवार परिवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी और दो वर्षीय मासूम बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर दूर जा गिरे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

जा रहे थे मामा के घर -

जानकारी के अनुसार, जनपद फर्रुखाबाद के थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम नगला रघोल निवासी कुलदीप (25) अपनी पत्नी उमा (22), दो वर्षीय बेटी रागिनी और चचेरे भाई नीरज (30) के साथ बाइक से मामा सत्यभान के घर तरिया रामनगर जा रहे थे। पारिवारिक मुलाकात की खुशी के बीच किसी को अंदेशा नहीं था कि यह सफर मातम में बदल जाएगा।बताया गया कि विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम रैपुरा मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप/लोडर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार चारों लोग उछलकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद लोडर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। वहां चिकित्सकों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जिससे परिजनों में कोहराम मच गया। शेष तीनों की हालत नाजुक देखते हुए उन्हें तिर्वा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

क्या बोले थाना प्रभारी 

थानाध्यक्ष भागमल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना में शामिल लोडर वाहन को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसके चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे में मृत युवक के शव को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। परिजनों से तहरीर प्राप्त होते ही मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।