28 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: वायरल वीडियो में शामिल सिपाही को किया निलंबित

Video of constable taking bribe goes viral: इटावा में यूपी पुलिस को शर्मशार करने वाला एक वीडियो सामने आया है। एसएसपी ने आरक्षी को निलंबित कर दिया है।

2 min read
Google source verification
एसएसपी इटावा, फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

फोटो सोर्स- इटावा पुलिस

Video of constable taking bribe goes viral: इटावा में अवैध खनन को लेकर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सिपाही और अवैध खनन से जुड़े लोगों के बीच बातचीत हो रही है। इस दौरान रिश्वत लेने की भी बात सामने आ रही है। मामले को सुलझाने की भी चर्चा हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने सिपाही के खिलाफ कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया और पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी को दी है। उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना इकदिल थाना क्षेत्र की है।

अवैध खनन पर समझौता

उत्तर प्रदेश के इटावा के इकदिल थाना क्षेत्र अंतर्गत चितभवन चौकी में तैनात आरक्षी ललित का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग आते हुए दिखाई पड़ रहे हैं और "भैया..." कहके दरवाजा खोलने को कहते हैं। बाहर आते ही वीडियो में दिख रहे लोग सिपाही को पैसे देने की कोशिश करते हैं, लेकिन सिपाही उन्हें रोकने की कोशिश करता है। शुरुआती वीडियो के बाद सिपाही राजी हो जाता है और नोट गिनने की बातें होती हैं। करीब 260 सेकंड के वीडियो में काफी बातें होती हैं।

क्या कहते हैं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक?

इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि वायरल वीडियो को देखते हुए इकदिन चौकी के चितभवन में तैनात आरक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और इसकी जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो में खनन से संबंधित बातें हो रही हैं। जिसमें रिश्वत की बातें भी आ रही हैं। वायरल वीडियो को संज्ञान में लेते हुए सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच क्षेत्राधिकारी नगर को दी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद सिपाही के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।