23 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

यादव जी की लव स्टोरी’ के खिलाफ यादव महासभा का प्रदर्शन, सीएम से कार्रवाई करने की मांग

Opposition to 'Yadav Ji Ki Love Story': इटावा में 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन में फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

2 min read
Google source verification
अखिल भारतीय यादव महासभा के जिलाध्यक्ष प्रो. शिवराज यादव, फोटो सोर्स- पत्रिका

फोटो सोर्स- पत्रिका

Protest against 'Yadav ji love story: इटावा में 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर जमकर नारेबाजी हुई। फिल्म निर्माता और कलाकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई। अखिल भारतीय यादव महासभा के बैनर तले हुए प्रदर्शन में शामिल लोगों में जबरदस्त आक्रोश दिखाई पड़ा। महासभा के जिलाध्यक्ष डॉक्टर शिवराज सिंह यादव ने कहा कि जाति विशेष की छवि धूमिल करने का कार्य किया गया है। इस पर तत्काल रोक लगनी चाहिए और फिल्म निर्माता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जानी चाहिए। इस मौके पर मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र कलेक्ट्रेट में दिया गया। इसके पहले 'घूसखोरी पंडत' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद फिल्म का नाम बदला जा रहा है।

अखिल भारतीय यादव महासभा ने किया प्रदर्शन

उत्तर प्रदेश के इटावा में अब 'यादव जी की लव स्टोरी' के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर महासभा के जिलाध्यक्ष प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव ने कहा कि अखिल भारतीय यादव महासभा 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध करती है। यह फिल्म यादव जाति को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने इस फिल्म के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। इसके साथ ही जिन्होंने यह फिल्म बनाई है, उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाए।

मुस्लिम लड़के को यादव लड़की से प्रेम करते दिखाया गया

प्रोफेसर शिवराज सिंह यादव ने कहा कि फिल्म के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई। किसी भी 'कास्ट' को लेकर इस तरह की फिल्म नहीं बनानी चाहिए। यह फिल्म एक जाति विशेष को टारगेट करके बनाई गई है। यादव जी की बेटी को मुस्लिम लड़के के साथ प्रेम करते दिखाया जा रहा है, जो बहुत ही गलत है। यादव महासभा इसका पुरजोर विरोध करती हैं। कुछ लोग हैं जो सामाजिक असमानता और वैमनस्य पैदा करना चाहते हैं। यह वही लोग हैं जो आपस में लड़वा कर अपना उल्लू सीधा करना चाहते हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि सरकार इस पर कार्रवाई करते हुए रोक लगाएगी। यदि कार्रवाई नहीं होती है तो वे आंदोलन करेंगे। ‌