
फोटो सोर्स- पत्रिका
Construction of madrasa without permission: इटावा में आरएसएस और हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने पुलिस में शिकायत की कि बिना अनुमति के मदरसा का निर्माण हो रहा है। शिकायत के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद व्यक्ति से पूछताछ की। स्थानीय थाना पुलिस युवक को अपने साथ ले आई, जिसे एसडीएम के सामने पेश किया गया। एसडीएम ने बिना अनुमति के निर्माण कार्य न करने का आदेश दिया है। मामला चकरनगर थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के चकर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत तकिया मोहल्ले में बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। हिंदू संगठन आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं को जानकारी हुई कि बिना अनुमति के मदरसा का निर्माण किया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने चकरनगर थाना को सूचना दी।
मिली शिकायत के आधार पर चकरनगर थाना प्रभारी बलराम मिश्रा हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए और मौजूद लोगों से पूछताछ की। निर्माण कार्य करा रहे नसीब खान को पुलिस साथ लेकर आ गई। उसे एसडीएम ब्रह्मानंद सिंह कठेरिया के सामने पेश किया गया। एसडीएम ने बताया कि निर्माण कार्य के संबंध में तीन लोगों से पूछताछ की गई है, जिन्होंने बताया कि मदरसा नहीं बल्कि गेस्ट हाउस बनाया जा रहा है। इस पर उन्हें चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति के किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं होना चाहिए।
एक महिला ने बताया कि मोहल्ले में कानपुर से आए एक हाफिज पिछले दो महीनों से बच्चों को उर्दू और अरबी की शिक्षा दे रहे हैं। शुरुआत किराए के मकान से हुई जहां पर बच्चों को तालीम दी जा रही थी। बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ाई करने आ रहे थे। लेकिन अब उनके लिए भवन का निर्माण किया जा रहा है। जिसको लेकर विवाद था।
Published on:
25 Feb 2026 07:47 pm
बड़ी खबरें
View Allइटावा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
