Etawah Groom and bride from Brazil इटावा के रहने वाले युवक और ब्राजील की रहने वाली युवती ने एक दूसरे को पसंद किया। सात समुंदर पार करके युवती होने वाली ससुराल को देखने आई। फिर शादी हुई।
Etawah Groom and bride from Brazil इटावा के रहने वाले गौरव राठौर को ब्राज़ील की दुल्हनिया पसंद आई। फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। दोनों में बातचीत शुरू हुई। देखते-देखते आंखें चार हुई और सात समुंदर पार की रहने वाली युवती ने आकर समाज मंदिर में शादी कर ली। जिसकी शादी की चर्चा जोरों पर है। शादी की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है और वह विदेशी बहू के स्वागत के लिए तैयार बैठी है।
उत्तर प्रदेश के इटावा के भरथना के रहने वाले भट्ट निवासी गौरव राठौर दिल्ली में प्राइवेट सर्विस करते हैं। जिनकी दोस्ती फेसबुक के माध्यम से फ्लोरिना पोलिस सांता कैटरीना ब्राजील की रहने वाली अल्फ्रेडा एंजिया से हुई। देखते देखते दोस्ती प्यार में बदल गई।
अल्फ्रेडा एंजिया ब्राजील में टैरो कार्ड रीडर है। वह इंजीनियरिंग की पढ़ाई भी कर चुकी है। दोनों के बीच बातचीत इतनी बढ़ी कि अल्फ्रेडा एंजिया ब्राजील से सात समुंदर के ऊपर से उड़ान भरते हुए भारत पहुंच गई और दिल्ली में आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली। अब गांव में विदेशी बहू का इंतजार हो रहा है।
यह शादी आर्य समाज मंदिर में ऐसे ही नहीं हो गई। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को समझा। इसके पहले अल्फ्रेडा एंजिया मार्च महीने में होली के आसपास भारत आ चुकी है और भरथना में गौरव के घर में रहकर माहौल देख चुकी है। दोनों परिवारों ने एक दूसरे को समझा और फिर शादी की तैयारी की। दिल्ली के खिड़की गांव स्थित आर्य समाज मंदिर में बीते 1 जून को दोनों ने एक दूसरे को जयमाल पहनाया और हमेशा के लिए एक हो गए।