IMD weather update, heavy rain late night 13 October उत्तर प्रदेश से मानसून पूरी तरह से वापस चला गया है। सीएसए कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक ने यह जानकारी दी है। आसमान में घने काले बादल छाए रहेंगे। इटावा में रविवार 13 अक्टूबर की देर रात को मौसम में परिवर्तन आएगा। खूब बारिश हो सकती है।
IMD weather update, heavy rain late night 13 Octoberमौसम विभाग ने कानपुर मंडल के जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में कहीं हल्के तो कहीं घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एस एन सुनील पांडे ने बताया कि यह बादल ऊंचे में रहेंगे। लेकिन तापमान में कमी आएगी। सुबह शाम ठंड का एहसास होगा। मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। शनिवार 12 अक्टूबर को आसमान में बादल छाए रहेंगे। 13 अक्टूबर रविवार को रात में देर रात बारिश होने की संभावना है।
IMD weather update, heavy rain late night 13 October मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में अधिकतर बादल छाए रहेंगे। 2 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। लोगों को सुबह ठंड का एहसास होगा।
IMD weather update, heavy rain late night 13 October मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम और दक्षिण पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। लेकिन बारिश की संभावना काफी कम है। रात में भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। परिवर्ती हवाएं भी चलने की संभावना है। जिसका असर मौसम पर पड़ेगा।
IMD weather update, heavy rain late night 13 October रविवार के तापमान में चार डिग्री की कमी आने की संभावना है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है। रविवार की रात में देर रात बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।