इटावा

शिवपाल सिंह यादव बुलडोजर को लेकर बड़ा बयान दिया है, बोल- परंपरा आगे बढ़ेगी

इटावा पहुंचे शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश सरकार को जमकर हमला बोला है। बेरोजगारी भ्रष्टाचार कानून व्यवस्था एनकाउंटर जैसे मुद्दों पर उन्होंने खुलकर प्रतिक्रिया दी है। उपचुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि परिणाम अच्छा आएगा।

less than 1 minute read
Sep 06, 2024

Shivpal Singh Yadav big statement about bulldozer, tradition move forward उत्तर प्रदेश के इटावा में समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी आदित्यनाथ पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चारों तरफ भ्रष्टाचार फैला है। 2027 में जनता इन्हें बदल देगी। राजनीति में कोई चीज परमानेंट नहीं होती है। शिवपाल सिंह यादव इटावा में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। ‌इस मौके पर उन्होंने बुलडोजर, कानून, व्यवस्था और महंगाई पर भी अपने विचार व्यक्त किया।

Shivpal Singh Yadav big statement about bulldozer, tradition move forward शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सपा का नहीं योगी सरकार का दीपक बुझने वाला है। राजनीति में कोई चीज परमानेंट नहीं होती है। जनता निर्णय ले लेगी। उपचुनाव में भी अच्छे परिणाम आएंगे। भ्रष्टाचार पर भी उन्होंने जमकर हमला बोला। शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस समय 100 प्रतिशत भ्रष्टाचार है। खाद, बिजली, पानी, बेरोजगारी, चरम पर है। गोरखपुर की तरफ बुलडोजर मोड़ने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो परंपरा डाली गई है। वह आगे भी बढ़ेगी।

एनकाउंटर की जांच होनी चाहिए

Shivpal Singh Yadav big statement about bulldozer, tradition move forward एनकाउंटर पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि इस मामले की जांच होनी चाहिए। क्योंकि एनकाउंटर पर सवाल उठ रहे हैं। ‌प्रदेश सरकार तानाशाही दिख रही है। महाराज जो कहते हैं इस तरह की बातें संत कभी नहीं करते हैं। ना तो यह प्रदेश के लिए और ना ही देश के लिए अच्छा है। कानून व्यवस्था कंट्रोल नहीं हो रहा है। घटनाएं रोज बढ़ रही है। समस्याएं दिन बढ़ते जा रही हैं। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारी भी मौजूद थे।

Published on:
06 Sept 2024 06:11 am
Also Read
View All

अगली खबर