Jayaprakash Narayan birth anniversary, Shivpal Singh Yadav, Etawah इटावा में लखनऊ में हो रहे प्रदर्शन के समर्थन में सपा ने धरना प्रदर्शन किया। इस मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की शिवपाल सिंह यादव ने अखिलेश यादव को यह सलाह दी।
Jayaprakash Narayan birth anniversary, Shivpal Singh Yadav, Etawah उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में जयप्रकाश नारायण स्मारक स्थल और अखिलेश यादव के आवास की घेरे बंदी को लेकर सपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। जिला पंचायत अध्यक्ष के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने शास्त्री चौराहा पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का कहना था कि जब तक अखिलेश यादव की नजरबंदी नहीं हटाई जाती है। उनका भी धरना प्रदर्शन चलता रहेगा। इधर राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा को हटाने के लिए नई क्रांति चलानी पड़ेगी।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद अखिलेश यादव के आवास की पुलिस ने बैरिकेडिंग लगा दिया। जिससे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में नाराज़गी दिखाई पड़ी। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला पंचायत अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ता शास्त्री चौराहे पर इकट्ठा हो गए। जहां पर उन्होंने आवागमन बाधित कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि जब तक अखिलेश यादव के आवास के पास से बैरिकेडिंग नहीं हटाई जाती है। उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने जा रही थी। लेकिन प्रदेश सरकार ने दमन चक्र चलाकर रोक दिया। उन्होंने प्रदेश सरकार से सवालिया लहजे में पूछा कि यदि जयप्रकाश नारायण की मूर्ति पर माल्यार्पण हो जाता तो क्या बिगड़ जाता? प्रदेश सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करने देना चाहती है। जिस प्रकार जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति का आंदोलन किया था। उसी प्रकार समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी बीजेपी को हटाने के लिए नई क्रांति चलानी होगी।