
IMDlatest weather forecast मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से करीब 5 डिग्री कम रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। अधिकतम आद्रता 95 प्रतिशत और न्यूनतम 80 प्रतिशत रहने का अनुमान है। 3 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अगले 5 दिनों तक सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की ठंड पड़ेगी। लेकिन बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। 3 जनवरी शुक्रवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। धुंध का असर दिखाई पड़ेगा।
मौसम विभाग के अनुसार इटावा में आज रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में अधिकतर बादल छाए हुए हैं। जिससे कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही हैं। 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। बादलों के बीच बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग ने लोगों को कड़ाके की ठंड को लेकर सावधान किया है।
मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार के दिन आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। सुबह के समय कोहरे का असर भी दिखाई पड़ेगा। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। लेकिन धुंध के कारण लोगों को परेशानी होगी। रात को 4 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।