भाजपा की बढ़ती ताकत के बदौलत ही हुआ है सपा बसपा गठबंधन, दोनों दलों के नेताओं को देना चाहिए भाजपा को धन्यवाद
इटावा. भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई ताकत के कारण ही आज समाजवादी और बहुजन समाज पार्टी के नेता एक दूसरे से गले मिल रहे है जबकि कल तक दोनों दलों के नेता एक दूसरे के खून के प्यासे थे। सपा बसपा गठबंधन कराने के लिए दोनों दलों के नेताओं को भाजपा को घन्यवाद देना चाहिए।
यह बात योगी सरकार के कारागार मंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने आज यहां इटावा जेल का औचक निरीक्षण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कही। इटावा के एक दिनी दौरे पर आए योगी सरकार के कारागार मंत्री जय कुमार सिंह जैकी आज तीसरे पर एकाएक इटावा जिला जेल का निरीक्षण करने के लिए आ पहुंचे।
जय कुमार सिंह जैकी ने करीब 1 घंटे से अधिक वक्त बिता कर इटावा जिला जेल का सघन निरीक्षण किया । हालांकि उनके निरीक्षण करने की खबरें सुबह से ही चलती हुई दिखाई दे रही थी लेकिन जेल के अफसरों को अधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उनके निरीक्षण के संबंध में नहीं दी जा रही थी वैसे इटावा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन करने के लिए आए । जयकुमार शाम को 4 बजे के आसपास पत्रकारों से वार्ता करना चाहते थे लेकिन तकनीकी कारणों से इस पत्रकार वार्ता को भी रद्द कर दिया गया इस बात की सूचना बाकायदा जिला सूचना अधिकारी मातादीन की तरफ से सभी पत्रकारों को जारी करा दी गई । इसी बीच एकाएक कारागार मंत्री जय कुमार सिंह इटावा जिला जेल पहुंच गए जहां उन्होंने सघनता से जिला जेल का निरीक्षण किया ।
जिला जेल का निरीक्षण करने के बाद जय कुमार सिंह जैकी ने पत्रकारों के समक्ष बातचीत में जिला जेल में छुटपुट खामियों का जिक्र करते हुए कहा कि उनको दूर करने के लिए जेल अफसरों को निर्देशित कर दिया गया है । भीषण गर्मी के दौर में कैद हुए कैदियों की तरफ से अवगत कराया गया कि जेल में पानी की कठिनाई जरूर है इस कठिनाई को दूर करने के लिए जेल अफसरों को बोल दिया गया है ।
दलितों के मुद्दे पर पार्टी के ही कई राजनेताओं की नाराजगी से जुड़े हुए सवाल के जबाब में उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती से लेकर के लगातार उनसे जुड़े हुए कार्यक्रमों का आयोजन गांव देहात में कराया जा रहा है। गांव गांव में जाकर के दलितों की स्थिति को देखा जा रहा है और उनको हर तरह से राहत देने की कोशिश की जा रही है ऐसे में अगर किसी भी व्यक्ति की तरफ से कोई नाराजगी की बात कही जा रही है तो उसको पार्टी की तरफ से जोड़ना ठीक नहीं होगा । यह बात व्यक्तिगत तौर पर जरूर कहीं और मानी जा सकती है ।
उन्होंने कहा कि इसके तहत ही ग्राम स्वराज योजना जैसे कार्यक्रमों को भी चलाया जा रहा है जो सिर्फ दलितों के हितकारी है। गांव में भ्रमण करने के पीछे भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं की यही सोच है कि सरकार की जो योजनाएं संचालित हो रही है क्या हकीकत में गांव देहात तक पहुंची हुई है या नहीं किसी को जानने और समझने की कोशिश के तरीके आयोजित कराए जा रहे हैं ।
ऐसा नहीं है कि सरकार की जो योजनाएं गांव- गांव संचालित की जा रही है वह पूरी तरह से गांव में काम कर रही हो और कुछ ना कुछ खामियां भी दिखाई दे रही है। इन्हीं खामियों को दूर करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इन कमियों को मौके पर ही बैठकर के अधिकारियों के जरिए दुरस्त कराने का भी काम भारतीय जनता पार्टी के नेताओं, मंत्रियों और कार्यकर्ताओं ने पूरा करने किया है।
2017 में मोदी जी के भरोसे के चलते ही उत्तर प्रदेश में योगी जी की सरकार काबिज हुई है और इसी भरोसे को आगे आने वाले वक्त में बरकरार भी रखना है ताकि 2019 में पूरी तरह से इसका फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल सके ।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में छुट्टा घूम रहे जानवरों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इस समय सड़कों पर इतनी बड़ी तादाद में अन्ना जानवर खुले घूम रहे हैं जो मुसीबत का सबब बनते हुए दिखाई दे रहे हैं ।
इन जानवरों के लिए निश्चित है कि सरकार बहुत जल्दी कोई महत्वकांक्षी योजना बनाई थी । इसके लिए गौशाला का निर्माण कराने की तैयारी करके रखी गई है । स्वयंसेवी संगठनों से भी मदद ली जा रही है ।किसानों को बहुत बड़ी परेशानी सामने आ रहा है ।
आज उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी और बसपा का गठबंधन करीब-करीब हो गया है यह गठबंधन सिर्फ भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई ताकत के बदौलत किया गया है । भारतीय जनता पार्टी की ताकत इतनी बढ़ चुकी है कि उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि करीब 3 दशक से अलगाव का दंश झेल रहे दोनों दल के नेता जो कभी एक दूसरे का मुंह तक देखना मुनासिब नहीं समझते थे । आज गले मिलाते हुए नजर आ रहे हैं इसे भारतीय जनता पार्टी की बढ़ती हुई ताकत का ही नमूना माना जा सकता है ।
समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पार्टी के नेता एक दूसरे को गाली देते हुए नहीं थकते थे लेकिन आज दोनों दल के नेता गलबहियां करते हुए नजर आ रहे हैं समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती के यहां धन्यवाद देने के लिए गए यह भारतीय जनता पार्टी की ही देन है ।
इसके लिए सपा और बसपा के नेताओं को हम को बाकायदा धन्यवाद देना चाहिए हैं । उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों को हम अमन चैन से रहने देना चाहते हैं। इस मौके पर भाजपा नेता प्रशांत राव चौबे, जेल अधीक्षक राजकिशोर सिंह, जेलर मुकेश कटियार मौजू रहे।