इटावा

सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने संसद में बोले- वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में 50% की छूट मिले

Etawah MP Jitendra Kumar Dohre: इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने संसदीय क्षेत्र में रेलवे से होने वाली दिक्कतों को संसद में उठाया। इसके साथ ही कोरोना काल में वरिष्ठ नागरिकों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से छीनी गई सुविधाओं को बहाल करने की मांग की।

2 min read
Mar 17, 2026
फोटो सोर्स- X समाजवादी पार्टी

Etawah MP Jitendra Kumar Dohre: इटावा सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने कोविद-19 संक्रमण काल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों के लिए बंद की गई छूट को फिर बहाल करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने जम्मू तवी, अजमेर वंदे भारत, मरुधर जैसी ट्रेनों को संसदीय क्षेत्र के स्टेशनों में ठहराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे लोकसभा में बोल रहे थे। इस मौके पर उन्होंने रेलवे से स्थानीय लोगों को होने वाली समस्याओं के समाधान की भी मांग की।

ये भी पढ़ें

उन्नाव रेप केस: कुलदीप सिंह सेगर मामले में अदालत ने तीन पुलिस अधिकारियों को किया बरी, जानें क्यों?

बंद की गई ट्रेनों को शुरू करने की मांग

उत्तर प्रदेश के इटावा संसदीय क्षेत्र से सांसद जितेंद्र कुमार दोहरे ने लोकसभा में कोविड-19 संक्रमण काल के दौरान बंद की गई ट्रेनों को शुरू करने की मांग की है। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को रेलवे के रिजर्वेशन में मिलने वाली सुविधा को फिर से शुरू करने की मांग की है।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को आरक्षण में सुविधा मिले

इटावा सांसद ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की स्वतंत्रता में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनके लिए रेलवे में सीट आरक्षण की सुविधा मिल रही थी, लेकिन अब यह सुविधा नहीं मिल रही है। उनकी मांगे है कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिजनों को रेलवे में आरक्षण में मिलने वाली सुविधा फिर से शुरू की जाए।

वरिष्ठ नागरिकों को 50% की छूट मिले

लोकसभा सदस्य ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को रेलवे में छूट की सुविधा मिलती थी, जिसे भी समाप्त कर दिया गया। उनकी मांग है कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को 50% की छूट दी जाए या छूट महिलाओं और छात्रों को भी दी जाए। संसदीय क्षेत्र के फफूंद, भरथना, इटावा, अछल्दा आदि स्टेशनों से चलने वाली ट्रेनों को कोरोना काल में बंद कर दिया गया था, जिन्हें एक बार फिर शुरू किया जाए। राजधानी एक्सप्रेस का ठहराव भी किया जाए, जिससे कि लोगों को दिल्ली आने-जाने में सुविधा हो।

इटावा मैनपुरी अंडरब्रिज में भर जाता है बारिश का पानी

इटावा-मैनपुरी रोड पर रेलवे अंडर ब्रिज बना हुआ है जिसमें बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। जिससे आवागमन पूरी तरह बंद हो जाता है। स्थानीय जनता की मांग है कि यहां पर पैदल आने-जाने वालों के लिए एक पुल बनाया जाए। जिससे उन्हें आने-जाने में सुविधा हो। रेलवे में काफी जगह खाली पड़ी है। इन जगहों को बेरोजगार युवाओं से भरा जाए, जिससे बेरोजगार युवकों को नौकरी मिल सके।

रेलवे कर्मचारियों के लिए नए मकान बनाए जाए

रेलवे के बने हुए मकान भी जर्जर हो चुके हैं, उनके मकान भी जो काफी खतरनाक हैं। इन मकानों को हटाकर नए मकान बनाए जाएं। इटावा, अछल्दा, फफूंद स्टेशन पर जम्मू तवी एक्सप्रेस, अजमेर एक्सप्रेस, संगम एक्सप्रेस, ऊंचाहार एक्सप्रेस, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, तूफान एक्सप्रेस, लिंक एक्सप्रेस, राजधानी एक्सप्रेस, वंदे भारत एक्सप्रेस, महानंदा एक्सप्रेस, मुरी एक्सप्रेस का ठहराव भी किया जाए।

Also Read
View All

अगली खबर