इटावा

ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में धुआं, अफरा-तफरी में उतरे यात्री की दूसरी ट्रेन से कटकर मौत

Okha Guwahati Train Incident: इटावा में गुवाहाटी एक्सप्रेस के पैंट्री कार से धुआं निकलने से अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए यात्री भागने लगे। इसी बीच एक यात्री दूसरी पटरी पर आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया।

2 min read
Apr 06, 2026
फोटो सोर्स- X वायरल वीडियो

Okha Guwahati Train Incident: इटावा में ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में धुआं उठने से हड़कंप मच गया। गाड़ी रुकते ही यात्री उतरकर भागने लगे। मौके पर रेलवे पुलिस और कर्मचारी आग बुझाने के लिए पहुंच गए। अभी आग बुझाने का प्रयास किया जा रहा था कि दूसरी तरफ से तेज रफ्तार में एक अन्य ट्रेन आ गई, जिसे देख मौके पर कोहराम मच गया। लोगों ने अपनी जान बचाई, लेकिन एक यात्री ट्रेन के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। यात्री की पहचान असम के रहने वाले के रूप में हुई है। घटना इटावा साम्हो रेलवे स्टेशन के पास की है।

ये भी पढ़ें

15 मिनट में बर्बादी: ओलावृष्टि और बारिश ने उजाड़े खेत, सैकड़ों गांव प्रभावित, डीएम ने किया निरीक्षण

पैंट्री कार में निकला धुआं, मची दहशत

उत्तर प्रदेश के इटावा में बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। ओखा–गुवाहाटी एक्सप्रेस की पैंट्री कार में अचानक धुआं उठने लगा। इतना ज्यादा धुआं निकल रहा था कि डिब्बे में बैठे यात्रियों को भी परेशानी हुई। ट्रेन के रुकते ही मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्री उतरकर भागने लगे। इसी बीच रेल कर्मचारी अग्निशमन यंत्र से आग बुझाने का प्रयास करने लगे।

कानपुर की तरफ से धड़धड़ाते हुए आ रही थी ट्रेन

उसी समय कानपुर की तरफ से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई। रेलवे कर्मचारी ने भागकर कर अपनी जान बचाई, लेकिन एक यात्री की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। जिसकी पहचान असम के रहने वाले के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में निकलकर सामने आया है कि पैंट्री कार के ब्रेक बाइंडिंग से धुआं निकल रहा था। लेकिन यह इतनी तेजी से निकल रहा था कि यात्री दहशत में आ गए।

मौके पर रेलवे के अधिकारी कर्मचारी भी पहुंचे।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर स्थानीय रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी पहुंच गए। स्थानीय थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

पूरे मामले का एक वीडियो आया सामने

पूरे मामले का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें घटनाक्रम के विषय में रनिंग कमेंट्री की जा रही है। इसी दौरान हादसा हो गया जिसमें योग कह रहा है कि एक व्यक्ति की मौत हो गई। ट्रेन के पैंटी कार में आग लगने की घटना सामने आते ही गाड़ी को रोक लिया गया। अभी रेलवे पुलिस और कर्मचारी आग बुझाने का प्रयास कर ही रहे थे कि दूसरी लाइन पर फुल स्पीड में एक अन्य गाड़ी आ गई।

यात्रियों में अफरातफरी मची

यह देख लोगों के हाथ पैर फूल गए। आग बुझा रहे कर्मचारियों ने दौड़कर अपनी जान बचाई। लेकिन एक यात्री समझ नहीं पाया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसका एक वीडियो बनाकर वायरल किया गया है। जिसमें वीडियो बनाने वाला रनिंग कमेंट्री भी कर रहा है बता रहा है कि एक यात्री की जान चली गई।

Also Read
View All