6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

15 मिनट में बर्बादी: ओलावृष्टि और बारिश ने उजाड़े खेत, सैकड़ों गांव प्रभावित, डीएम ने किया निरीक्षण

Heavy damage to crops due to hailstorm and rain: उन्नाव में बीते 4 अप्रैल को हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि के कारण किसानों की खड़ी गेहूं की फसल बर्बाद हो गई। जिलाधिकारी नुकसान का निरीक्षण के लिए खेतों में पहुंचे। बोले सहायता दी जाएगी।

2 min read
Google source verification
नुकसान का निरीक्षण करते जिलाधिकारी, फोटो सोर्स- सूचना विभाग

फोटो सोर्स- सूचना विभाग

Hailstorms and rain cause huge losses to farmers: मौसम की मार से किसान बेहाल हैं। पिछले कई दिनों से हो रही रुक-रुक कर जोरदार बारिश, ओलावृष्टि और आंधी-तूफान से गेहूं की खड़ी फसल बर्बाद हो गई। मौसम विभाग लगातार मौसम के खराब होने का अलर्ट भी जारी कर रहा है। जिला प्रशासन किसानों के फसल के हुए नुकसान की जमीनी हकीकत देखने के लिए मौके पर पहुंचा, किसानों से बातचीत की और उन्हें आश्वासन दिया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है। नुकसान की भरपाई की जाएगी और शासन से आर्थिक सहायता मिलेगी। जिलाधिकारी गौरांग राठी अपनी टीम के साथ किसानों से मिलने पहुंचे। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे कि किसानों को आर्थिक मदद मिल सके।

जिलाधिकारी नुकसान का जायजा लेने पहुंचे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बीते 4 अप्रैल को भारी बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की खड़ी फसल का बड़ा नुकसान हुआ। सदर तहसील के देवारा खुर्द गांव में किसान शंकर लाल के खेतों की खड़ी फसल नष्ट हो गई। जिलाधिकारी ने शंकर लाल से बातचीत की। इस मौके पर उन्होंने फसलों के नुकसान को लेकर शंकर लाल को आश्वासन दिया कि नुकसान के बदले सहायता दी जाएगी। चिंता करने की जरूरत नहीं है।‌ इस मौके पर सहायक कलेक्टर सौर अरोरा, जिलाधिकारी सदर क्षितिज द्विवेदी सहित तहसीलों के अन्य अधिकारी मौजूद थे।

72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर पर जानकारी दें

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से भी बातचीत कर फसल के हुए नुकसान के विषय में जानकारी प्राप्त की। जिले के सैकड़ो गांवों में खड़ी फसल का नुकसान हुआ है। शासन और प्रशासन किसानों से लगातार अपील कर रहा है कि फसलों में हुए नुकसान के संबंध में सूचना 72 घंटे के अंदर टोल फ्री नंबर या ऐप पर दे दें ।जिससे उन्हें नुकसान की भरपाई की जा सके।

सैकड़ो गांवों में हुआ भारी नुकसान

बीते 4 अप्रैल को कोई बारिश में हिरौली, बीघापुर, पुरवा, अचलगंज, औरास, सिकंदरपुर सरोसी, सफीपुर, मौरावा, सुमेरपुर, असोहा, फतेहपुर 84, हसनगंज के विकासखंड के सैकड़ों गांव में फसल बर्बाद भी है। मवई, खानपुर, अकोहरी, भवानीगंज, ओरहर, तारगांव, मुर्तजा नगर, शंकरपुर, पिपरी, सन्नी, गरेरेपुर, नया खेड़ा सहित सैकड़ों गांव हैं जहां फसलों को काफी नुकसान हुआ है। गेहूं के दाने और कटी फसल पानी में भीगने के कारण खराब हो गए। कटाई का काम भी रुक गया है। आज भी मौसम विभाग में बारिश होने का पूर्वानुमान जारी किया।