इटावा

इटावा में समाधान दिवस में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर निगाह रखने के दिये गए निर्देश

उन्होंने कहा कि जमीनों पर कब्जा करने वालों पर भूमाफिया की कार्यवाही की जाए।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2018, 10:33 PM IST
Etawah Senior Police
Etawah Senior Police

इटावा. हिस्ट्रीशीटर अपराधियों पर पुलिस निगरानी रखें हुए है। जेल से छूटने वाले परंपरागत अपराधियों पर पुलिस अपनी नजर बनाए रखेगी। भूमि विवाद में निस्तारित होने वाली समस्याओं का मौके का फोटो खींचा जाए और शिकायत के साथ रजिस्टर पर फोटो चस्पा की जाए। ड्यूटी के प्रति शिथिलता बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। साथ ही दिन और रात की गश्त को प्रभावी बनाया जाएगा। थाना ऊसराहार पुलिस औरैया, कन्नौज, मैनपुरी जनपद की सीमाओं पर चौकसी बनाए रखें। थाना ऊसराहार में आयोजित समाधान दिवस में पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने उक्त निर्देश दिए।

उन्होंने आगे कहा कि जमीनों पर कब्जा करने वालों पर भूमाफिया की कार्यवाही की जाए। थाना स्तर पर आने वाले भूमि विवाद का निस्तारण किया जाए या कब्जा दिलाया जाए। राजस्व और पुलिस की टीम मौके पर विवादित भूमि की फोटो ले और इसका एक रजिस्टर थाना स्तर पर बनाया जाए और शिकायत का उल्लेख करते हुए उन फोटो को रजिस्टर में चस्पा किया जाए ताकि भविष्य में शिकायत आने पर निस्तारण में आसानी रहे।

उन्होंने आगे कहा कि समाधान दिवस में पीड़ित की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण किया जाए और राजस्व एवं पुलिस की टीम मिलकर शिकायतों को निपटाएं। इस में लापरवाही अक्षम रहेगी पुलिसकर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह लगातार अपराधियों पर निगाह बनाए रखें जिन थाना क्षेत्रों में लूट हत्या जैसे अपराध घटित होंगे । उन पुलिसकर्मियों को दंडित किया जाएगा अपराधों को हर हाल में रोकना है ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि हिस्ट्रीशीटर अपराधियों की निगहबानी की जाए वाहन चेकिंग अभियान में जनसामान्य प्रभावित ना हो और अपराधी बचकर ना निकले इसकी कोशिश की जाएगी। इसके लिए जनता को सहयोग करना होगा। वाहनों के कागजात साथ लेकर चलें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भरथना, ऊसराहार, चौविया थाना में आयोजित समाधान दिवस में भी भाग लिया।

Published on: