Priest beaten up, epileptic attack इटावा में पूजा पाठ करने वाले के साथ मारपीट की गई। पुजारी को मिर्गी का दौरा आया था। लोगों ने नशेड़ी समझ कर पिटाई कर दी। वीडियो बना कर वायरल कर दिया गया। एसपी सिटी ने घटना की जानकारी दी।
Priest beaten up, epileptic attack इटावा में पूजा पाठ करने वाले पंडित को मिर्गी का दौरा पड़ गया। इस दौरान गांव के लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। जिसमें बताया गया कि पंडित नशे की हालत में छेड़खानी कर रहा था। इस घटना को जातीय रूप देने की कोशिश की गई। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस को घटना की जानकारी हुई। दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद खुलासा हुआ कि धोखे में पुजारी की पिटाई की गई है। पीड़ित पिछले 10 वर्षों से मिर्गी का इलाज चल रहा है। एसपी सिटी ने बताया कि पुजारी को परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया है। कोई भी पक्ष कार्रवाई नहीं चाहता है। घटना जसवंत नगर क्षेत्र की है।
उत्तर प्रदेश की इटावा जसवंत नगर थाना क्षेत्र के जनकपुर में पवन उर्फ पंकज उपाध्याय पुत्र राकेश निवासी टूंडला फिरोजाबाद के साथ मारपीट की घटना हुई है। जो 16 जून को पूजा पाठ से संबंधित बातचीत करने के लिए आया था। 17 जून की रात अचानक उसे मिर्गी का दौरा पड़ा और वह छटपटाने लगा।
इसी दौरान पंकज महिला की चारपाई के पास पहुंच गया। जिस पर ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पंकज से पूछताछ की गई। लेकिन वह कुछ बात नहीं पाया। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जानकारी जसवंत नगर पुलिस को हुई। उन्होंने घटनाक्रम की जांच की।
पंकज की मां मंजू उपाध्याय ने बताया कि उनका पुत्र पूजा पाठ करता है। जिसकी पिटाई करके अपमानित किया गया है। पिता राकेश उपाध्याय ने बताया कि पंकज ने वृंदावन से धर्म की शिक्षा ग्रहण की है। जिसको पिछले 10 साल से मिर्गी का दौरा हो रहा है। दिल्ली एम्स का उपचार चल रहा है।
इधर एसपी सिटी अभय नाथ त्रिपाठी ने बताया कि पंकज उपाध्याय विनोद से मिलने के लिए उसके घर आया था। रात में टॉयलेट जाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा और वह अपना होश खो बैठा। इसी दौरान वह दूसरे के घर पहुंच गया। दोनों ही पक्षों से बातचीत की गई है। उन्होंने बताया कि कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करना चाहते हैं।