इटावा

इटावा में हत्यारों ने क्रूरता की सारी हदे की पार, अनजान शख्स की हत्या कर सिर को पेड से टांगा, एक हाथ भी काटा

इटावा में एक युवक का कटा सिर पेड़ से लटका मिला
2 min read
May 12, 2018
etawah news

इटावा. उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके के आजाद नगर मुहाल में एक अनजान शख्स के निर्मलता पूर्वक हत्या करके शव को अंग भंग करने के बाद हत्यारों ने इधर उधर फेंक दिया है। इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि जिस ढंग से निर्ममता पूर्वक हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है, पुलिस पूरे मामले की गहनता से पडताल करने मे जुटी हुई है।

सबसे हैरत की बात तो यह है कि हत्या की वारदात को अंजाम देने वाले इतने बेफिक्र थे कि उन्होंने शव से सौ मीटर दूरी पर जाकर के मरने वाले शख्स के सिर को काट कर पेड़ पर टांग दिया। इसी से हत्यारों की मनोदशा का अंदाजा लगाया जा सकता है कि हत्यारे मारने वाले शख्स के प्रति किस तरह से खफा रहे होंगे। हत्यारों ने उसका सर तो कांटा ही साथ ही एक हाथ भी काट डाला।

पहचान कर पाना हो रहा मुश्किल

हत्या किए जाने की सूचना मिलने के बाद इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक नगर विनीत जायसवाल, पुलिस उपाधीक्षक डॉ. अंजनी कुमार चतुर्वेदी समेत आला पुलिस अफसर मौके पर पहुंच गए हैं। हत्या की वारदात को लेकर अपराध शाखा की टीम के साथ-साथ फॉरेंसिक टीम सक्रिय हो गई है। लेकिन अभी तक पुलिस किसी भी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी हैं। जिस शख्स की हत्या की गई है, उसको लेकर के कोई भी व्यक्ति अभी दावा करने के लिए सामने नहीं आया। इसीलिए उसकी पहचान में खासी कठिनाई पुलिस के सामने खड़ी होती हुई दिखाई दे रही है।

हत्या से छाया सन्नाटा

आजाद नगर मुहाल में जहां पर एकांत में हत्या जैसी वारदात को अंजाम दिया गया है। उस इलाके में छुटपुट अपराधियों की सक्रियता पहले भी देखी जाती रही है। इस इलाके के लोग मादक पदार्थ का भी कारोबार करते हुए बताए जाते हैं। फिलहाल हत्या जैसी वारदातें सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों के अलावा हर कोई हत्या के तौर-तरीके को लेकर सन्न है।

पुलिस के आने तक खींचते रहे फोटो

हत्या की वारदात सामने आने के बाद जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक इलाकाई लोगों ने अपने मोबाइल कैमरे पर पुलिस के साथ-साथ उस फोटो को भी कैद करना लाजमी समझा। जिस पेड़ पर सिर को काट कर के तंग आ गया था, अब यही तस्वीर इस घटनाक्रम की भयाभव का प्रदर्शित करती हुई नजर आ रही है।

Published on:
12 May 2018 08:34 pm