इटावा

शिवपाल सिंह यादव ने बुलडोजर को लेकर बड़ा बयान दिया, बोले “इनका भी नंबर आएगा”

इटावा में शिवपाल सिंह यादव ने बीजेपी पर बुलडोजर को लेकर बड़ा बयान दिया है। बोले इनका भी नंबर आएगा। आलू, गैस सिलेंडर पर भी बयान दिया।
2 min read
• •
Updated: 6 Mar 2023, 10:18 AM IST
शिवपाल सिंह यादव ने बुलडोजर को लेकर बड़ा बयान दिया, बोले
सपा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव

यूपी के इटावा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि बुलडोजर चलाने वाले हमेशा कुर्सी पर नहीं रहेंगे। जब कुर्सी पर नहीं रहेंगे तो इनका भी नंबर आएगा।

शिवपाल सिंह यादव पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी की अवैध तरीके से बुलडोजर चलवाने की परंपरा खराब है। सत्ता पक्ष में काफी कमजोरियां है। सत्ता परिवर्तन होने पर इनका भी नंबर आएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए इन्हें भी सद्बुद्धि आनी चाहिए।

किसानों की आय घट गई

किसानों की आय दोगुनी करने की बात की जा रही है। लेकिन किसानों की आमदनी पहले से भी कम हो गई है। 'आलू' पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि किसानों की लागत नहीं निकल पा रही है। आलू सड़कों पर पड़ा हुआ है।

उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि

आलू खरीद लो सरकार, अन्नदाता कब तक रहेगा कतार में, अच्छे दिन के इंतजार में, आलू किसान कब तक रहेगा बेहाल?

सरकार बदले की भावना से काम कर रही है

बीजेपी सरकार बदले की भावना से काम कर रही है। किसी भी कार्रवाई के पहले नोटिस देना चाहिए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था इंटेलिजेंस पूरी तरह से फेल है। भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। होली के पहले घरेलू सिलेंडर के दाम ₹50 बढ़ा दिए गए। इसे केंद्र सरकार द्वारा होली पर दिया गया तोहफा बताया।

सपा शासन के दौरान हुए विकास कार्यों के विषय में बताते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में नई सड़क बनाई गई थी। बीजेपी सरकार उसका मेंटेनेंस नहीं करा पा रही है।

परिवार नहीं खेलेगा रंग और फूलों की होली

शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद यह पहली होली है। परिवार के सभी सदस्य एक साथ रहेंगे। परिवार रंग और फूलों की होली नहीं खेलेगा। आने जाने वालों से मुलाकात होगी।

Published on:
Also Read
View All