इटावा

शिवपाल यादव के निर्वाचन इलाके के एक घर में आग लगने से मचा हड़कंप

समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन इलाके जसवंतनगर के ग्राम में एक पूरा मकान जल गया.
2 min read
• •
May 26, 2018
House Burnt
House Burnt

इटावा. समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और विधानसभा के विधायक शिवपाल सिंह यादव के निर्वाचन इलाके जसवंतनगर के ग्राम घुरहा में एक कच्चे छप्पर वाले मकान में आग लगने से मजदूर परिवार की गृहस्थी का पूरा समान जलकर खाक हो गया। लगभग 50 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है । दमकल के समय पर न पहुॅचने से लोगों में आक्रोश देखा गया।

दमकल विभाग के सूत्रों के अनुसार दिवारी लाल पुत्र हीरा लाल के घर में शुक्रवार रात करीब 11 बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई जिससे घर के अंदर रखा घर गृहस्थी का पूरा समान जलकर खाक हो गया। घर मे अज्ञात कारणों से लगी आग ने घर में रखा समान खाक कर दिया। जिससे मकान में रह रहे परिवार बेघर हो गया।

पीड़ित परिजनों ने बताया कि आग उस समय लगी जब घर में दो बच्चे सोये हुए थे, जबकि गृहस्वामी पत्नी समेत बाहर गये थे। जब बच्चों को आग की लपटों से जलन महसूस हुयी, तो वह उठकर घर से निकल बाहर निकले और चीखना-चिल्लाना शुरू किया। गांव के कुछ लोगों ने घर से धुआ उठता देखा, तो पड़ोसियों को आग लगने की खबर दी और फिर पूरा गांव एकत्रित होकर आग को बुझाने के लिए मिट्टी और पानी डालना शुरू कर किया और गांव के लोगों ने फायर बिग्रेड को भी बुलाया, लेकिन दमकल नहीं पहुंची, हालांकि गांव के लोगों ने मिलकर आग पर करीब एक घण्टे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू पा लिया। इस आग से घर में रखी लकड़ी, ऊपर का छप्पर, घर के अंदर रखे खाने-पीने का समान, अनाज, बिस्तर, रजाई गद्दा, चारपाई, कपड़ा, ज्वेलरी व अन्य बहुत सा समान जलकर खाक हो गया है। गरीब परिवार ने बताया की रात गुजारने, यहां तक की खाने पीनी व ओढने के लिये कपड़े तक नहीं बचे हैं। सब जल गया। परिवार ने शासन से मदद की आशा जताई है, ताकी वह अपने घर को फिर से बना सके। घटना के बाद मौके पर राजस्व निरीक्षक पूरनमल शाक्य व स्थानीय लेखपाल ने मौका का मुआयना किया।

Published on:
26 May 2018 07:12 pm