UP weather update: पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम कहर बरपा रहा है। फसलों के साथ मवेशीयों पर कहर बनकर टूट रहा है। 6 अप्रैल को एक और पश्चिमी विक्षोभ के आने का अलर्ट है।
UP weather update: मौसम की मार से किसान बेहाल है। जनजीवन भी पटरी से उतर चुकी है अचानक होने वाली बारिश से लोगों को संभालने का मौका भी नहीं मिल रहा है। जगह-जगह भीषण जाम देखने को मिला। बारिश के कारण ट्रेनों के आवागमन में भी असर पड़ा। सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला क्षेत्र उरई को बताया गया है। जहां पर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई। मौसम विभाग के अनुसार आज 5 और 6 अप्रैल को भी तेज हवाओं के साथ प्री मानसून का असर देखने को मिलेगा। पॉकेट्स में बूंदाबांदी और ओलावृष्टि की संभावना बनी रहेगी। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि 6 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है।
मौसम विभाग ने 6 अप्रैल को एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की जानकारी दी है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि इस समय पूरे देश में मजबूत मौसमी प्रणालियां काम कर रही हैं। जम्मू कश्मीर से आने वाली नम हवाएं टकरा रहेी हैं, जिसका पूरे देश में असर दिखाई पड़ेगा। पूरे अप्रैल महीने में इसी प्रकार का मौसम रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार, इटावा में आज दिन भर आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बादल गरजने के साथ आंधी चलने की संभावना है। बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान ओला ओलावृष्टि हो सकती है। विजिबिलिटी में भी कमी आएगी।
पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। आज का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। रात में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन धुंध का असर दिखाई पड़ सकता है। विजिबिलिटी में कमी आ सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार 6 अप्रैल का अधिकतम 33 डिग्री और न्यूनतम 19 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, लेकिन बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।
मौसम विभाग के अनुसार 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में बारिश होने की संभावना नहीं है। रात में उत्तर और पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। विजिबिलिटी में कमी रहेगी और धुंध छाए रहने की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार 7 अप्रैल का तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में काले घने बादल छाए रहेंगे। आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओलावृष्टि की भी संभावना है। बारिश भी होगी। बुधवार 8 अप्रैल का तापमान 17 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। आंधी-तूफान के साथ बारिश होने की भी जानकारी दी गई है। ओलावृष्टि भी हो सकती है।
गुरुवार 9 अप्रैल का तापमान 18 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, लेकिन दिन में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की भी संभावना व्यक्त की गई है। शुक्रवार 10 अप्रैल का तापमान 19 से 33 डिग्री के बीच, शनिवार 11 अप्रैल का तापमान 21 से 35 डिग्री के बीच और रविवार 12 अप्रैल का तापमान 21-36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।