बदमाशों ने बिना लूटपाट किए ही मार कर चले गए दो बुर्जगों को..
इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के थाना इकदिल इलाके में एक वृद्ध दम्पति की अज्ञात बदमाशों ने किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। हत्या की खबर सुनते ही गांव में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों ने इस घटना को अंजाम घर में घुसकर आज सुबह तड़के उस समय दिया, जब दोनों वृद्ध दम्पति चारपाई पर सो रहे थे। सूचना पाकर अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र श्रीवास्तव भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए है।
यह था मामला
इटावा जनपद में नहीं थम रहे अपराध आज एक और बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। 16 अक्टूबर उत्तर प्रदेश में इटावा के थाना इकदिल क्षेत्र में बदमाशों ने एक बुजुर्ग मजदूर दम्पति की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी जिससे इलाके में हडकंप मचा है।
फोरेंसेसिंक टीम व डॉग स्क्वायड ने घटना स्थल जांच शुरू कर दी है। अभी वृद्ध दम्पति की हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन पुलिस का मानना है कि परिवारिक विवाद के चलते यह हत्याकांड होने की आशंका है। गांव वृद्ध दम्पति की हत्या को लेकर दूसरी चर्चा यह भी है कि मृतक दम्पति के दो बेटे है और दोनों बेटे दिल्ली में किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते है। छोटे बेटे की बहू से इन वृद्ध दम्पति का परिवारिक विवाद चल रहा था।
पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा और इस दोहरे हत्याकांड की विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र श्रीवास्तव ने आज यहां बताया कि इलाके के बिरारी गांव में कल देर रात बैजनाथ (58) और उनकी पत्नी बिटोली देवी (55) की अज्ञात बदमाशों ने हत्या कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों मजदूरी करते थे । हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका मामला जमीनी विवाद का माना जा रहा है|