इटावा

पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार, आगरा कानपुर हाइवे पर हुई थी मुठभेड़

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात पुलिस की एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले लुटेरों से मुठभेड़ हो गई।
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2019, 5:04 PM IST
UP Police arrest 25,000 crude bogus in etawah
पुलिस ने 25000 के इनामी बदमाश को गिरफ्तार, आगरा कानपुर हाइवे पर हुई थी मुठभेड़

इटावा. उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के चौबिया इलाके में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर बुधवार देर रात पुलिस की एक्सप्रेस-वे पर लूटपाट करने वाले लुटेरों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की फायरिंग में एक बदमाश गोली लगने से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं दूसरे लुटेरे को भी पकड़ लिया गया। दोनों बदमाश 25 हजार के इनामी हैं और लगातार लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को इनकी कई दिनों से तलाश थी।

जानिए क्या है पूरा मामला

इटावा के पुलिस अधीक्षक नगर डा. रामयश सिंह ने बताया कि सीओ सिटी एस.एन.वैभव पांडेय के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच व थाना चौबिया पुलिस ने बुधवार देर रात संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। टिमरुआ से चौपुला के बीच दो युवक बाइक से जा रहे थे। सर्विस रोड पर उन्हें रोका गया तो उन्होंने पुलिस पर फायर कर दिया। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें अवधेश उर्फ चीता पुत्र रघुपाल निवासी ग्राम कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कालोनी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जबकि संजू पुत्र अतर सिंह निवासी चितभवन थाना इकदिल को पकड़ लिया गया।

इसके साथ ही उन्होंने ने बताया कि इन बदमाशों पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इस बदमाश के खिलाफ ये बदमाश पिछले एक माह से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर सर्विस रोड पर लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस को इनकी सरगर्मी से तलाश थी। उन्होंने बताया कि जिला बदर 25 हजार रूपये के इनामी अभियुक्त अवधेश उर्फ चेंटा पुत्र रघुपाल निवासी कोकपुरा फ्रेडस कालोनी के पैर मे लगी और अवधेश घायल होकर गिर गया जिसे पुलिस टीम द्वारा ट्रेनिंग के दौरान सिखलाये गये भूमि कोशल का प्रयोग करते हुए मौके से गिरफ्तार कर लिया गया। जिसे घायल अवस्था में उपचार हेतु जिला अस्पताल इटावा भेजा गया एवं उसके एक अन्य साथी संजू पुत्र अतर सिंह को भी पुलिस टीम द्वारा आवश्यक बल प्रयोग करते हुए घेरकर पकड़ लिया गया।

पुलिस ने ये चीजें की बरामद

पुलिस मुठभेड़ में अवधेश उर्फ चेंटा पुत्र रघुपाल उर्फ मुन्ना कंजड निवासी कोकपुरा थाना फ्रेंड्स कालोनी इटावा और संजू पुत्र अतर सिंह कंजड निवासी चितभवन टिगुरिया थाना इकदिल इटावा को गिरफ्तार किया। इन बदमाशों के कब्जे से 2 तमंचा 315 बोर , 3 जिंदा व 2 खोखा कारतूस 315 बोर, 1 मोटर साइकिल होंडा शाइन बिना नंबर बरामद हुआ है। अवधेश यादव के खिलाफ 16 अपराधिक मामले दर्ज है। अवधेश को जिलाधिकारी इटावा ने धारा 3 (1) गुंडा अधिनियम में 4 फरवरी 19 को जिलाबदर किया गया।

Published on: