
इटावा. मनचलों की मनमानी दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। इटावा में ऐसा ही एक मामला देखने को मिला, जहां दबंगों ने पूरे परिवार पर कहर ढा दिया। इतना ही नहीं पीड़ित परिवार की महिलाओं को साथ बदसलूकी भी की। जब उनके परिजनों ने इसका विरोध किया, तो उनके हाथ-पैर तोड़ दिए गए।
इतनी बड़ी घटना होने के बाद पीड़ित परिवार ने पुलिस कंप्लेन की लेकिन पुलिस ने इस गंभीर मामले में पीड़ित परिवार वालों को न्याय दिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। उनका कहना है कि आरोपी को एसआई बृजेश कुमार लेन-देन करके बचा लिया गया है। पीड़ित परिवार को जब न्याय नहीं मिला, तो वह इटावा के नवान्गुतक एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से मिले और आप बीती सुनाने लगे।
क्या है मामला
इटावा जिला के थाना ऊसराहार क्षेत्र के ग्राम नगला भगे में नीतू अपने खेत बरसीम लेने के लिए गई थी। पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने छात्रा की गलत नियत से हाथ पकड़ छेड़छाड़ करने लगे, तो छात्रा ने उनको मुंहतोड़ जवाब दिया।इधर छात्रा ने विरोध किया, तो उधर दबंगों के और साथी आ गए। दबंगों के एक साथी ने छात्रा के सिर पर हसिया से वार किया जिससे कि छात्रा बेहोश हो गयी। जब छात्रा के परिजनों को मालूम हुआ, तो वह आनन-फानन में घटना स्थल पर पहुंच गए। लेकिन दबंगों ने छात्रा के चाचा पर भी जानलेवा हमला बोल दिया, जिससे तीन लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सीएचसी सरसई नावर भेजा गया। हालत गम्भीर होने के कारण उसे जिला अस्पताल में रिफर कर दिया गया है।
विवेचना अधिकारी पर लगाए गम्भीर आरोप
पीड़ित परिवार के लोगों का कहना कि विवेचना अधिकारी बृजेश कुमार ने दबंगों से छाठ-गांठ कर रखी है। इस वजह से अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और उन्हें सजा नहीं दी गयी है।
विवेचना ली गयी वापस
थाना पुलिस से पीड़ित महिलाओं और पुरुषों ने आज इटावा एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी से न्याय की गुहार लगाई। नवान्गुत इटावा एसएसपी ने पीड़ितो की घायल अवस्था को देखते हुए 48 घंटे में अपराधियों को पकड़ कर जेल भेजने के आदेश दिए। वहीं पर पीड़ितों के द्वारा की गई शिकायत पर एसएसपी साहब ने विवेचना अधिकारी बृजेश कुमार से तल्काल जांच हटाकर दूसरे अधिकारी से जांच कराने का आदेश दिया।
पीड़ित छात्रा का कहना है कि 8 तारीख को लगभग तीन बजे उन्होनें जब में खेत में बरसीम लेने के ले गई, तो सत्यवीर सिंह, लाइक सिंह राकेश पुत्र बेचे लाल ने गलत नियत से हमारे साथ बदसलूकी की। जब मैने इसका विरोध किया, तो मेरे साथ छेड़खानी करने लगे। इसके बाद मेरे ऊपर हसिया से वार कर दिया। वहीं पीड़िता का कहना है कि बृजेश दरोगा ने विपक्षी लोगों से पैसे लेकर हमें ही उल्टा धमका रहे है। जबकि जितने लोगों ने मुझपर और परिवार वालों पर हमला किया था, उसमें से बृजेश दरोगा ने पैसे लेकर निकाल दिया और तीन ही लोगों को भेजा गया।
चाचा ने भी दिया बयान
पीड़ित छात्रा के चाचा सुखवीर का कहना है कि बारह तारीख को उन्ही लोंगों ने भाई अखिलेश यादव को जान से मारने की कोशिश की। उन्हें गम्भीर चोटें आई है लेकिन पुलिस नें उन लोगों को अरेस्ट नही किया। लड़की उसी क्षेत्र में चारा काटने फिर गई थी। पुलिस से शिकायत करने पर भी कुछ खास मदद नहीं मिली। पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। दबंगों की भी धमकी देना खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। वे लगातार उनके पकड़े जाने के डर की वजह से धमकी पर धमकी दिए जा रहे हैं।
वहीं इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार का कहना है कि थाना ऊसराहार से पीड़ित लोग आज मेरे पास आए थे। जिन्होंने बृजेश एसआई जो कि एस का मामले के जांच अधिकारी है। पीड़ित लोगों के आरोप लगाने पर मैने तल्काल जांच दूसरे अधिकारी से कराने के आदेश दे दिए है। यदि 48 घंटों में बाकी आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए है।