इटावा

Weather update: कल आसमान साफ, निकलेगी तेज धूप, जानें कैसा रहेगा होली के दिन का मौसम?

Weather forecast: मौसम विभाग के अनुसार होली के दिन आसमान साफ रहेगा, तेज धूप निकलने की संभावना है। दिन में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

2 min read
Mar 03, 2026

UP weather update: मौसम विभाग के अनुसार, कल से आसमान में कहीं-कहीं पॉकेट में बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। आने वाले दिनों में तापमान में क्रमिक वृद्धि हो सकती है। दिन और रात का तापमान सामान्य से अधिक रहेगा। पश्चिम उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम पर अपना असर दिखाएंगी। 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार तक हवा चल सकती है। दोपहर में धूल भरी आंधी चलने की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन और रात के तापमान पर उत्तर-पश्चिमी हवाएं नियंत्रण कर सकती हैं। 1 से 2 डिग्री का उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। बारिश नहीं होगी। ‌

उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार 4 मार्च का तापमान 17–34 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दिन में तेज धूप निकलेगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है। रात में भी पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

कैसा रहेगा इटावा का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार, 5 मार्च गुरुवार के दिन का तापमान 17 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का अनुमान है‌। बारिश नहीं होगी।

कैसा रहेगा 10 मार्च तक के मौसम का हाल?

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार 6 मार्च का तापमान 18 से 36 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। शनिवार 7 मार्च का तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच, सोमवार, 9 मार्च, का तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच और मंगलवार 10 मार्च का तापमान 19 से 37 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है।

Updated on:
03 Mar 2026 10:18 pm
Published on:
03 Mar 2026 10:17 pm
Also Read
View All

अगली खबर