इटावा

UP weather forecast: 26 फरवरी को सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ, मौसम फिर बदलेगा करवट

UP weather forecast: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर अपडेट किया, जिसके अनुसार 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, ‌लेकिन यह कमजोर रहेगा।

2 min read
Feb 24, 2026

UP weather update: मौसम विभाग ने एक नए पश्चिमी विक्षोभ के विषय में अपडेट किया है। जिसके अनुसार आगामी 26 फरवरी को पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में इसके सक्रिय होने की संभावना है जिससे हिमालय क्षेत्र प्रभावित होगा। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दिन का तापमान सामान्य से अधिक और रात का तापमान सामान्य के आसपास रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि होगी। अगले तीन दिनों तक बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसानों को सलाह दी गई है कि खेतों में नमी बनाए रखें। आने वाले दिनों में आसमान साफ रहेगा और तेज धूप निकलेगी। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बुधवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री रहने का अनुमान है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में वृद्धि

मौसम विभाग के अनुसार आज रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। उत्तर और उत्तर-पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा 25 फरवरी बुधवार का मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार बुधवार का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 14 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

इस हफ्ते अधिकतम तापमान 33 डिग्री के आसपास

मौसम विभाग के अनुसार महीने के अंत तक तापमान भीषण गर्मी का अहसास कराएगा। गुरुवार, 26 फरवरी का तापमान 14 से 31 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है, जबकि शुक्रवार 27 फरवरी का तापमान 16 से 32 डिग्री; शनिवार 28 फरवरी का तापमान 16 से 33 डिग्री और रविवार 1 मार्च का तापमान 16 से 33 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। सोमवार 2 मार्च का तापमान 16 से 34 डिग्री, मंगलवार 3 मार्च का तापमान 17 से 34 डिग्री और बुधवार 4 मार्च का तापमान 18 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। इस दौरान आसमान साफ रहेगा, बारिश की कोई संभावना नहीं है। ‌

Published on:
24 Feb 2026 08:33 pm
Also Read
View All

अगली खबर