इटावा

पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहा है पश्चिमी विक्षोभ, इन जिलों में करवट बदलेगा मौसम, बारिश की संभावना

Western disturbance active, change weather: मौसम विभाग ने बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों में सक्रिय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के इन जिलों पर भी दिखाई पड़ेगा।

2 min read
Feb 17, 2026
फोटो सोर्स- पत्रिका

Western disturbance active, rain in these districts: मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार आज पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसका असर 24 घंटे बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दिखाई पड़ेगा। ऊंचे आसमान पर घने बादल छाए रहेंगे। पॉकेट में बारिश होने की भी संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार इटावा में कल सुबह से ही बारिश हो सकती है। दिन में भी बारिश होने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार आगरा, इटावा, औरैया और कानपुर देहात में बारिश होने की संभावना है।

क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक?

मौसम विभाग के अनुसार आज पहाड़ी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जिसका सबसे ज्यादा असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर दिखाई पड़ेगा। कल शाम से बादल आने शुरू हो जाएंगे, जिससे तापमान में भी इसका असर पड़ेगा। सीएसए कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएन सुनील पांडे ने बताया कि बारिश की इंटेंसिटी काफी कम रहेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मौसम में परिवर्तन आएगा। आगरा, कानपुर देहात, इटावा, औरैया आदि जिलों में बारिश होने की संभावना है। ‌

इटावा में 18 फरवरी से मौसम?

मौसम विभाग के अनुसार 18 फरवरी बुधवार को उत्तर और उत्तर-पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। 10 से 15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। 50% बारिश होने की संभावना है। रात में भी उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात में भी 50% बारिश होने की संभावना है। यहां का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहने का अनुमान है।

प्रदेश का न्यूनतम तापमान इस प्रकार

मौसम केंद्र लखनऊ के अनुसार पिछले 24 घंटे में बांदा का तापमान सबसे कम 8.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.3 डिग्री कम है। अयोध्या और फुरसतगंज का तापमान 9.5 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर नगर का 9.8 और बाराबंकी का 10 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में अधिकतम अलीगढ़ और इटावा का दर्ज किया गया है, जो 15 डिग्री से ऊपर है।

अधिकतम तापमान इस प्रकार है

मौसम केंद्र लखनऊ से जारी आंकड़ों के अनुसार आगरा का तापमान सबसे अधिक 32.2 डिग्री दर्ज किया गया है। झांसी का 31.8, प्रयागराज का 31.6, बांदा का 31.4, और बनारस का 31.1 दर्ज किया गया है। अधिकतम तापमान में सबसे कम लखनऊ, कानपुर नगर, उरई, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गाज़ीपुर, चुर्क, अलीगढ़, मेरठ का 30 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है।

Updated on:
17 Feb 2026 09:11 pm
Published on:
17 Feb 2026 09:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर